{"_id":"5f4b06230bb6361abd7720f6","slug":"thousands-of-people-protest-march-at-washington-memorial-after-police-shot-a-black-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को गोली लगने के बाद वाशिंगटन स्मारक पर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुलिस द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को गोली लगने के बाद वाशिंगटन स्मारक पर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन
Sun, 30 Aug 2020 07:21 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 30 Aug 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्कॉन्सिन के केनोशा शहर में पुलिस द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने से आक्रोशित मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मानवाधिकारों के पैरोकारों ने शुक्रवार को वाशिंगटन के नौकरी और स्वतंत्रता के लिए 1963 मार्च की स्मरणोत्सव पर अश्वेत अमेरिकियों के खिलाफ पुलिस हिंसा की निंदा की।
विज्ञापन
लिंकन मेमोरियल के पास हजारों लोग इकट्ठा हुए, जहां मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपने ऐतिहासिक भाषण में नस्लीय समानता के अपने सपने के बारे में भाषण दिया था। उनका यह सपना लाखों अमेरिकियों के लिए कभी सच नहीं हुआ है। विस्कॉन्सिन के दक्षिणपूर्वी केनोशा शहर में पुलिस ने एक अश्वेत व्यक्ति 29 वर्षीय जैकब ब्लेक को पीठ में गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन