{"_id":"5fc6affd0f9e307a047ca60e","slug":"thousands-of-people-leaving-home-for-fear-of-volcanic-eruption-in-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनिया में ज्वालामुखी फटने के डर से घर छोड़कर भागने लगे हजारों लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनिया में ज्वालामुखी फटने के डर से घर छोड़कर भागने लगे हजारों लोग
Wed, 02 Dec 2020 02:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जकार्ता
एजेंसी, जकार्ता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया के माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी से उठता धुंए का गुबार
- फोटो : पीटीआई
इंडोनिया में ज्वालामुखी फटने से 22 लोगों की मौत के बाद अब दोबारा ऐसी घटना होने के संदेह के आधार पर हजारों लोग घर छोड़कर भाग रहे हैं। नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने मंगलवार को बताया कि माउंट सेमेरू की पहाड़ी पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर गरम धुएं का गुबार देख ग्रामीणों में दहशत मच गई।
विज्ञापन
गांवों में ज्वालामुखी की राख गिरने से मचा हड़कंप
पहाड़ी के नीचे स्थिति गावों में ज्वालामुखी के आग गिरने से लोग जान बचाकर भागने लगे। जाति ने बताया कि लुमाजांग जिले के 12,060 फीट की ऊंचे पहाड़ पर ज्वालामुखी की गतिविधि को देख 550 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से ऐसे स्थानों से चार किलोमीटर दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विमान सेवा को किया गया बंद
परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट के कारण आसमान में छाए धुंए के गुबार के चलते विमान सेवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इन स्थानों के पास स्थित स्थानीय एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। इंडोनेशिया के पहाड़ी क्षेत्रों में 120 सक्रिय ज्वालामुखी स्थल हैं जिनसे उन स्थानों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन