फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands in Spain's capital protest increasing housing costs

स्पेन में घर खरीदना हुआ मुश्किल: सड़कों पर उतरे हजारों लोग; आगामी चुनाव से पहले पीएम सांचेज के लिए बढ़ी चुनौती

Sun, 24 May 2026 05:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उझाला, मैड्रिड।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उझाला, मैड्रिड। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 May 2026 05:55 PM IST
सार

स्पेन में बढ़ती घरों की कीमतों और किराए के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। सरकार की आवास नीतियों पर सवाल उठाते हुए लोग सस्ते और सुलभ घरों की मांग कर रहे हैं, जबकि देश में लाखों घरों की कमी बताई जा रही है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Thousands in Spain's capital protest increasing housing costs
बढ़ती आवास लागत के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : एक्स/Carlos Poblete

विस्तार

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हजारों लोगों ने घरों की बढ़ती लागत के खिलाफ प्रदर्शन किया है। लोग लगातार बढ़ते किराए और घरों की कीमतों से परेशान हैं। इससे कई स्पेनिश नागरिकों के लिए घर खरीदना मुश्किल हो गया है। यह प्रदर्शन रविवार को शहर के केंद्र में किया गया।
विज्ञापन


आवास संकट बना राजनीतिक चुनौती
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के लिए 2027 के चुनाव से पहले स्पेन में आवास संकट एक बड़ी राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है। देश में घर खरीदने की मजबूत परंपरा है। लेकिन किराए पर सरकारी आवास बहुत कम हैं। पर्यटन और आबादी में वृद्धि के कारण मांग बढ़ने से किराए और कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में नारेबाजी और बैनर
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और बैनर दिखाए, जिनमें आवास के अधिकार की मांग की गई थी। एक बैनर पर लिखा था- हमें पड़ोसी चाहिए, पर्यटक नहीं। स्पेन में घर खरीदना अब कई लोगों के लिए बहुत महंगा हो गया है, खासकर बड़े शहरों और तटीय इलाकों में, जहां सट्टेबाजी और बढ़ती मांग ने कीमतें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आवास बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं हुआ पारित
पिछले महीने स्पेन सरकार ने चार साल में सार्वजनिक आवास बढ़ाने और युवाओं को किराए और घर खरीदने में मदद देने के लिए सात अरब यूरो की योजना को मंजूरी दी थी। हालांकि, किराए पर अस्थायी रोक बढ़ाने का प्रस्ताव संसद से पारित नहीं हो सका, जिससे सरकार पर आवास संकट को लेकर दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, ट्रेन में धमाके से 24 से ज्यादा की मौत; 50 लोग घायल


कई बार सड़कों पर उतर चुके लोग
पिछले कुछ वर्षों में स्पेन में कई बार लोग सड़कों पर उतरकर बढ़ते किराए और घरों की कीमतों का विरोध कर चुके हैं। लोगों की एक बड़ी मांग यह भी है कि शहरों में तेजी से बढ़ रहे टूरिस्ट रेंटल (पर्यटकों के लिए किराए पर दिए जाने वाले मकान या कमरे) पर सख्ती की जाए।

आंकड़ों के अनुसार, 2025 के अंत तक स्पेन में घरों की कीमतों में लगभग 13 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं,  स्पेन के केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि देश में लगभग सात लाख घरों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed