{"_id":"6a12961dd6644378c00af3ea","slug":"pakistan-sucidal-attack-in-quetta-killed-many-near-railway-track-jaffar-express-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, ट्रेन में धमाके से 24 से ज्यादा की मौत; 50 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, ट्रेन में धमाके से 24 से ज्यादा की मौत; 50 लोग घायल
Sun, 24 May 2026 04:50 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 24 May 2026 04:50 PM IST
सार
पाकिस्तान का क्वेटा शहर एक बड़े आत्मघाती हमले से दहल गया है। इस आत्मघाती हमले में 24 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा किया गया है और 50से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत राज्य बलूचिस्तान के क्वेटा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। अल जजीरा की रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने रेल में खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। हमले के बाद क्वेटा के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
क्वेटा के चमन फाटक के पास हुआ धमाका
विस्फोट क्वेटा स्थित चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि शटल ट्रेन में यात्री सवार थे और धमाके से इंजन समेत तीन बोगियां प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा, 'ट्रेन रविवार सुबह क्वेटा कैंट स्टेशन से सिटी रेलवे स्टेशन जा रही थी, तभी यह विस्फोट हुआ।' पाकिस्तानी टीवी चैनलों और वेबसाइटों के मुताबिक, धमाके में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए के प्रवक्ता के दावे के अनुसार, हमला उस समय किया गया जब ट्रेन क्वेटा कैंट से सैन्यकर्मियों को लेकर जा रही थी। क्वेटा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि उन्हें सार्वजनिक बयान देने से रोका गया है और घटना पर आधिकारिक जानकारी सरकार का प्रवक्ता जारी करेगा। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़े वाहनों और इमारतों के शीशे टूट गए। यह ट्रेन यात्रियों को सिटी रेलवे स्टेशन ले जा रही थी, जहां से उन्हें ईद की छुट्टियों के लिए अपने गृह नगरों को जाने वाली ट्रेनों में सवार होना था।
विज्ञापन
साल 2024 में भी आत्मघाती हमले में क्वेटा में 32 लोगों की हुई थी मौत
गौरतलब है कि नवंबर 2024 में भी क्वेटा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।
रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने इस हमले को कायराना आतंकवादी कृत्य बताते हुए कहा कि इससे आतंकवाद के खिलाफ देश का संकल्प कमजोर नहीं होगा। पाकिस्तानी गृह मंत्री के प्रवक्ता बाबर यूसुफजई ने कहा कि विस्फोट के बाद सभी संबंधित संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा कारणों से धमाका स्थल के पास भीड़ न लगाएं, ताकि राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।