फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   This Is Not A Meme: Ukraine Tweets Hitler-Putin Cartoon Amid War

रूस का हमला: यूक्रेन ने हिटलर-पुतिन को साथ दिखाया, कहा- यह मीम नहीं, हमारी और आपकी हकीकत है

Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: Amit Mandal Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
सार

युद्ध से कुछ हफ्तों पहले यूक्रेन की सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण यूक्रेन में कई प्रदर्शनकारियों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की।

विज्ञापन
This Is Not A Meme: Ukraine Tweets Hitler-Putin Cartoon Amid War
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Twitter

विस्तार

न केवल युद्ध के मैदान में बल्कि सोशल मीडिया पर भी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खेला जा रहा है। जैसे ही आसमान से रूसी मिसाइल की बारिश हुई और टैंक अपनी सीमा पार कर गए, यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने एक कार्टून पोस्ट किया, जिसमें नाजी एडोल्फ हिटलर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें यूक्रेन ने लिखा - यह मीम नहीं, हमारी और आपकी हकीकत है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन की तुलना हिटलर से
युद्ध से कुछ हफ्तों पहले यूक्रेन की सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण यूक्रेन में कई प्रदर्शनकारियों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की। अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने पुतिन पर हमला किया था और बुधवार को उनकी तुलना हिटलर से की थी। पेलोसी ने पुतिन की पूर्वी यूक्रेन में दोनेत्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग क्षेत्रों की मान्यता की तुलना 1938 में हिटलर के सुडेंटनलैंड के कब्जे और 1939 में चेकोस्लोवाकिया पर आक्रमण से की।

रूसी सेना का यूक्रेन पर हमला
रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन पर जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते हमला किया, जिससे पश्चिम की सबसे बुरी आशंका की पुष्टि हुई। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में एक राज्य द्वारा दूसरे के खिलाफ यह सबसे बड़ा हमला है। पुतिन ने पहले यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से परहेज करने के लिए कहा था और कहा था कि उनका उद्देश्य पड़ोसी देश का विसैन्यीकरण करना है। राजधानी कीव के पास धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन ने कहा कि कुछ सैन्य कमान केंद्रों को निशाना बनाया गया।

नाटो के युद्धक विमान अलर्ट पर 
नाटो ने 100 से अधिक युद्धक विमानों को अलर्ट पर रखा है और वह अपने पूर्वी हिस्से पर सैनिकों को सुदृढ़ करेगा। महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन की यूक्रेन में सेना भेजने की कोई योजना नहीं है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यूरोपीय संघ रूसी संपत्तियों को फ्रीज करेगा, यूरोपीय वित्तीय बाजार में अपने बैंकों की पहुंच को रोकेगा और अपने बर्बर हमले पर क्रेमलिन हितों को लक्षित करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन के कदम को लेकर गंभीर जी7 प्रतिबंधों का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed