फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Third Indian also infected with Coronavirus in a ship standing on the coast of Japan

जापान के तट पर खड़े जहाज में तीसरा भारतीय भी कोरोना से संक्रमित

Sat, 15 Feb 2020 03:37 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 Feb 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
Third Indian also infected with Coronavirus in a ship standing on the coast of Japan
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : PTI

जापान के तट से दूर खड़े जहाज डायमंड प्रिंसेस में एक और भारतीय जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही संक्रमित भारतीयों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जापान में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया, जहाज में सवार भारतीय क्रू के तीसरे सदस्य का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया। अब तक जहाज पर 218 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसमें 132 क्रू सदस्यों के साथ कुल 138 भारतीय सवार हैं। 

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने कहा, भारतीय क्रू के तीनो सदस्यों समेत 218 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें अलग रखा गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार किसी अन्य भारतीय में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


तीनों भारतीयों की हालत स्थिर बनी हुई है। दूतावास इन लोगों से ईमेल और टेलीफोन के माध्यम से संपर्क में है। दूतावास ने क्रू प्रबंधन कंपनी से भी संपर्क साधा है और मुसाफिरों की कंपनियों से संपर्क कायम किया गया है। जहाज पिछले सप्ताह 3711 यात्रियों को लेकर जापान के तट पर पहुंचा था। हांगकांग में उतरे एक यात्री के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जहाज को तट से दूर रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में मरने वालों की संख्या डेढ़ हजार के पार

चीन में कोरोनावायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 1500 को पार कर गया। कल इस बीमारी की वजह से 121 मौतें दर्ज की गईं। चीनी अधिकारियों के अनुसार संक्रमण से पीड़ित लोगोें की संख्या करीब 65 हजार हो चुकी है।

नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि कल 5,090 नए केस सामने आए। चीन का हुबेई प्रांत सबसे ज्यादा इस बीमारी की चपेट में है। मरने वालों में 87.5 प्रतिशत से अधिक लोग इसी प्रांत से हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस बीमारी से जूझ रहे 1,716 चिकित्साकर्मी भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं और अब तक छह चिकित्साकर्मी भी इस बीमारी की वजह से दम तोड़ चुके हैं। 

जापान और दक्षिण कोरिया के यात्रियों की भी स्क्रीनिंग 

विमानन क्षेत्र के नियामत डीजीसीए ने शुक्रवार को सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों से कहा है कि जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों की भी स्क्रीनिंग करें। अभी तक थाईलैंड, सिंगापुर, चीन और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की ही स्क्रीनिंग हो रही थी। 

स्पाइसजेट की दिल्ली-हांगकांग सेवा 16 से निलंबित

 चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि उसकी दिल्ली से हांगकांग तक की उड़ानें 16 फरवरी से 29 फरवरी से स्थगित रहेंगी। इंडिगो और एयर इंडिया पहले ही भारत एवं चीन के बीच उड़ानों को स्थगित कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed