{"_id":"61e8aaf6e911c701964d2f66","slug":"the-world-oldest-man-spain-saturnino-de-la-fuente-garc-a-died-on-tuesday-at-the-age-of-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन: सबसे बुजुर्ग सेटर्निनो ने 112 वर्ष की उम्र में दुनिया से ली अंतिम विदाई, 1918 में स्पेनिश फ्लू को भी परास्त किया था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेन: सबसे बुजुर्ग सेटर्निनो ने 112 वर्ष की उम्र में दुनिया से ली अंतिम विदाई, 1918 में स्पेनिश फ्लू को भी परास्त किया था
Thu, 20 Jan 2022 05:51 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, मेड्रिड।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, मेड्रिड।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 05:51 AM IST
सार
सेटर्निनो के निधन की पुष्टि उनके चिकित्सक ने की। मौत से पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व के सबसे बड़ी उम्र के पुरुष स्पेन के सेटर्निनो डे ला फुएंटे गार्सिया का 112 साल का उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने कुल 112 साल 341 दिन का जीवन जिया, वे अगले ही महीने 113 साल के होने वाले थे। उनकी उम्र की पुष्टि 10 सितंबर 2021 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने की थी।
विज्ञापन
सेटर्निनो के निधन की पुष्टि उनके चिकित्सक ने की। मौत से पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका जन्म 12 फरवरी 1909 को लियोन शहर के पोंटे कास्त्रो में हुआ था। 24 साल की उम्र में उनका विवाह एंटोनिना बार्रिओ गुटिरेज से हुआ। दोनों ने सात बेटियों का जन्म दिया, जिनसे उन्हें 14 पौत्र और 22 प्रपौत्र हुए।
विज्ञापन
अपने 113वें जन्मदिन के 24 दिन पहले हुई मौत
सेटर्निनो ने अपनी लंबी उम्र का राज शांतिपूर्ण जीवन को बताया था। 1918 में दुनिया में 5 करोड़ लोगों की जान लेने वाली महामारी स्पेनिश फ्लू को भी उन्हाेंने पराजित किया था।
विज्ञापन
पृथ्वी के सबसे बुजुर्ग : टॉप 10 में सभी महिलाएं
- सेटर्निनो के निधन के बाद वेनेजुएला के जुआन विंसेंट पेरेज मोरा अब सबसे बुजुर्ग पुरुष बन गए हैं। वे 27 मई 1909 को पैदा हुए थे।
- सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स इस समय जापान की महिला केन तनाका हैं। 2 जनवरी 1903 को जन्मी तनाका ने दो हफ्ते पूर्व ही 119वां जन्मदिन मनाया।
- सबसे बुजुर्ग जीवित 10 लोगों की सूची में सभी महिलाएं हैं। सभी की उम्र 114 वर्ष से अधिक है। इनमें तीन महिलाएं जापान, दो ब्राजील और एक-एक फ्रांस, पोलैंड, यूएस, स्पेन व अर्जेंटीना की हैं।