{"_id":"5d1951f38ebc3e3cd516aa81","slug":"the-sikh-community-angry-over-the-discrimination-defended-the-policy-to-kamala-harris","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेदभाव पूर्ण नीति का बचाव करने से नाराज सिख समुदाय ने कमला हैरिस से की माफी की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भेदभाव पूर्ण नीति का बचाव करने से नाराज सिख समुदाय ने कमला हैरिस से की माफी की मांग
Mon, 01 Jul 2019 06:05 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
kamala harris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस से सिख कार्यकर्ताओं के एक समूह ने माफी मांगने को कहा है। उन्होंने 2011 में धार्मिक भेदभावपूर्ण नीतियों का कथित रूप से बचाव करने के लिए डेमोक्रेट कमला हैरिस से एक ऑनलाइन आवेदन के जरिए से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 2011 के नियम के अनुसार, जेल के सुरक्षाकर्मियों को धार्मिक कारणों से भी दाढ़ी रखने की छूट नहीं मिल रही थी। हालांकि, उन्हें स्वास्थ्य कारणों से छूट मिल रही थी।
विज्ञापन
एक बयान के अनुसार, सिख कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रहते हुए हैरिस ने दाढ़ी नहीं रखने की इस नीति का बचाव किया था। नीतिगत बदलाव के बगैर 2011 में जिन मुकदमों का निपटारा हुआ, उन्हें लेकर अमेरिकी विधि विभाग को सिविल अधिकार मामलों की जांच शुरू करनी पड़ी।
विज्ञापन
याचिका से जुड़े एक वकील राजदीप सिंह जॉली ने कहा, कमला हैरिस अपने प्रतिद्वंदियों को सिविल अधिकारों पर भाषण दे रही हैं, लेकिन उन्हें कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के रूप में अमेरिकी सिखों के अधिकारों के साथ खेलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।