फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Sikh community, angry over the discrimination defended the policy to Kamala Harris

भेदभाव पूर्ण नीति का बचाव करने से नाराज सिख समुदाय ने कमला हैरिस से की माफी की मांग

Mon, 01 Jul 2019 06:05 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 01 Jul 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
The Sikh community, angry over the discrimination defended the policy to Kamala Harris
kamala harris

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस से सिख कार्यकर्ताओं के एक समूह ने माफी मांगने को कहा है। उन्होंने 2011 में धार्मिक भेदभावपूर्ण नीतियों का कथित रूप से बचाव करने के लिए डेमोक्रेट कमला हैरिस से एक ऑनलाइन आवेदन के जरिए से माफी मांगने को कहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2011 के नियम के अनुसार, जेल के सुरक्षाकर्मियों को धार्मिक कारणों से भी दाढ़ी रखने की छूट नहीं मिल रही थी। हालांकि, उन्हें स्वास्थ्य कारणों से छूट मिल रही थी।
विज्ञापन


एक बयान के अनुसार, सिख कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रहते हुए हैरिस ने दाढ़ी नहीं रखने की इस नीति का बचाव किया था। नीतिगत बदलाव के बगैर 2011 में जिन मुकदमों का निपटारा हुआ, उन्हें लेकर अमेरिकी विधि विभाग को सिविल अधिकार मामलों की जांच शुरू करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका से जुड़े एक वकील राजदीप सिंह जॉली ने कहा, कमला हैरिस अपने प्रतिद्वंदियों को सिविल अधिकारों पर भाषण दे रही हैं, लेकिन उन्हें कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के रूप में अमेरिकी सिखों के अधिकारों के साथ खेलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed