फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Royal Courts of Justice in London denies bail to PNB Scam accused Nirav Modi

जेल में ही रहेगा नीरव मोदी, लंदन की अदालत में चौथी बार जमानत याचिका हुई खारिज

Wed, 12 Jun 2019 04:39 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 12 Jun 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
The Royal Courts of Justice in London denies bail to PNB Scam accused Nirav Modi
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

लंदन की रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस (लंदन की हाईकोर्ट) ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका देते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि कर्ज अदायगी की नीरव की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


न्यायाधीश इंग्रिड सिमलर ने नीरव मोदी और भारत की ओर से पैरवी कर रही ब्रिटेन की अभियोजन सेवा के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि यह मानने का ठोस आधार है कि नीरव मोदी जमानत पर छूटने के बाद फिर से कानून के आगे समर्पण नहीं करेगा। उन्होंने माना है कि नीरव मोदी को जमानत पर छोड़ा जाता है तो वह सबूत के साथ छेड़छाड़ और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन


इससे पहले , नीरव मोदी की कानूनी टीम ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के सामने अपनी दलीलें पेश की थीं। दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाने के लिए बुधवार का दिन तय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नीरव मोदी द्वारा दाखिल की गई चौथी जमानत याचिका थी। पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाला भगोड़ा नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में बंद है।


बता दें कि इससे पहले वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट नीरव मोदी की तीन जमानत याचिकाओं को पहले ही खारिज कर चुकी है। इसी अदालत में उसे भारत प्रत्यर्पित करने के मामले की सुनवाई चल रही है। वह आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों का सामना कर रहा है।


कोर्ट ने कहा कि उसे नीरव मोदी की कर्ज लौटाने की बात पर भरोसा नहीं है। इस मामले में इंग्लैंड एंड वेल्स की उच्च न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई थी। नीरव की वकील क्लयेर मोंटगोमरी ने उसका पक्ष रखते हुए कहा था कि यदि उसे जमानत मिलती है तो वह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से टैग किए जाने को और ट्रैक किया जाने वाला फोन रखने को तैयार है।' क्लेयर ने कहा था कि अब जब उस पर प्रत्यर्पण का मामला शुरू हो रहा है तो वह कहीं भाग कर नहीं जा सकता। उसकी बेटी और बेटे भी यहीं आ रहे हैं, वह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू करने वाले हैं। 

वहीं, भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाली क्राउन प्रॉसीक्यूशन ने कहा था कि यदि नीरव मोदी को जमानत मिली तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। नीरव मोदी का ब्रिटेन आना कोई संयोग नहीं है। जिस तरह से उसने धोखाधड़ी की है, उसे पता था कि यह दिन आने वाला था। वह नकद राशि जमाकर जमानत पाने की कोशिश कर रहा था, जो पांच लाख पाउंड से शुरू होकर 20 लाख पाउंड तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed