{"_id":"5e1902158ebc3e881b4c41d8","slug":"the-indian-consulate-in-dubai-will-issue-an-immediate-passport-on-the-same-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास उसी दिन में जारी करेगा तत्काल पासपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास उसी दिन में जारी करेगा तत्काल पासपोर्ट
Sat, 11 Jan 2020 04:31 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई और उत्तरी अमीरात में रह रहे भारतीय अप्रवासियों को अब ‘तत्काल’ श्रेणी के तहत आवेदन करने पर उसी दिन पासपोर्ट मिल जाएगा। दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूत विपुल ने गुरुवार को इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने आपात मामलों में आवेदन के दिन ही तत्काल पासपोर्ट जारी करने की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
दूतावास में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में विपुल ने कहा कि तत्काल पासपोर्ट की सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी जो अपना आवेदन अल खलीज सेंटर में स्थित बीएलएस इंटरनेशनल कार्यालय में दोपहर से पहले जमा कराएंगे। बीएलएस इंटरनेशनल भारतीय पासपोर्ट और वीजा आवेदकों के लिए सुविधा प्रदाता कंपनी है।
विज्ञापन
हम पहले से ही 24 घंटे के अंदर तत्काल पासपोर्ट मुहैया करा रहे हैं। हम अब उससे एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। यदि दोपहर 12 बजे से पहले आवेदन किया जाता है तो हम उसी दिन शाम तक पासपोर्ट जारी कर देंगे। भारतीय मिशन को रोजाना करीब 850 पासपोर्ट आवेदन मिलते हैं। पिछले साल वाणिज्य दूतावास ने 2,00,000 से अधिक पासपोर्ट जारी किए थे।
विज्ञापन