फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The health of the pilot deteriorated during the flight, the passenger made a safe landing

हैरतअंगेज: उड़ान के दौरान बिगड़ी पायलट की तबीयत, पहली बार विमान उड़ा रहे यात्री ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

Wed, 11 May 2022 05:03 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Amit Mandal Updated Wed, 11 May 2022 05:03 PM IST
सार

यह अनोखी घटना पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिली। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की मदद से शख्स ने विमान की लैंडिंग कराई।

विज्ञापन
The health of the pilot deteriorated during the flight, the passenger made a safe landing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिड में उड़ान के दौरान विमान के पायलट की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद इसमें सवार एक यात्री विमान को कंट्रोल करने लगा। खास बात ये है कि उनके पास विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था. लेकिन यह शख्स सेसना कारवां नाम के विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराने में कामयाब रहा।   

विज्ञापन


डब्ल्यूपीबीएफ टीवी (WPBF-TV) के मुताबिक, यह अनोखी घटना पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिली। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की मदद से शख्स ने विमान की लैंडिंग कराई। सेसना कारवां के यात्री ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि पायलट होश में नहीं है। मुझे विमान उड़ाने के बारे में कुछ भी पता नहीं है। तब वह मंजिल से करीब 112 किमी. दूर था। सेसना के मुताबिक 38 फीट लंबे इस विमान को 346 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलाया जा सकता है। इसमें 14 लोग बैठ सकते हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के डिस्पैचर ने यात्री से पूछा- आपकी पोजिशन क्या है? जवाब आया- मुझे कुछ पता नहीं। मैं अपने सामने फ्लोरिडा की तट को देख सकता हूं, और मुझे कुछ भी पता नहीं है। तब डिस्पैचर ने उन्हें विमान के विंग लेवल को मेंटेन करने और तट के साथ चलने को कहा। साथ ही कहा कि वे लोग प्लेन को लोकेट करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोलर्स ने विमान को नीचे लाने में मदद की और आखिरकार वे विमान को ट्रेस करने में सफल हो गए। तब प्लेन बोका रैटॉन के पाल बीच से करीब 40 किलोमीटर उत्तर की दिशा में था। वहां से ट्रैफिक कंट्रोल ने यात्री को गाइड किया जिसकी वजह से सेफ लैंडिंग हो गई।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed