फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The girl born with a Tail In Mexico, Doctors Treatment by Operation

दुर्लभ घटना: पूंछ के साथ पैदा हुई नवजात बच्ची, मासूम को देखकर हर कोई हैरान, फिर डॉक्टर ने कर दिया कमाल

Mon, 28 Nov 2022 08:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Nov 2022 08:53 AM IST
सार

डॉक्टरों ने नवजात की 5.7 सेमी लंबी पूंछ देखी जो त्वचा और महीन बालों से ढकी थी। अत्यंत दुर्लभ घटना को 200 से कम बार दर्ज किया गया है। शिशु का जन्म सी-सेक्शन के माध्यम से हुआ। 

विज्ञापन
The girl born with a Tail In Mexico, Doctors Treatment by Operation
पूंछ के साथ नवजात का जन्म - फोटो : Social Media

विस्तार

मेक्सिको से एक दुर्लभ घटना सामने आई है जहां एक नवजात बच्ची पूंछ के साथ पैदा हुई। इस पूंछ की लंबाई करीब छह सेंटीमीटर थी। मासूम को देखकर डॉक्टर के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। सभी लोग बच्ची को देखकर आश्चर्य कर रहे थे कि आखिर यह कैसे संभव है कि कोई पूंछ के साथ जन्म ले। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह की दुर्लभ घटना 10 लाख लोगों में से सिर्फ एक के साथ होता है। बच्ची का जन्म देश के उत्तर-पूर्व में एक ग्रामीण अस्पताल में हुआ था।

विज्ञापन


पूंछ बालों और त्वचा से ढकी थी
अखबार डेली मेल के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा कि पूंछ बालों और त्वचा से ढकी हुई थी और इसे दबाने पर बच्ची रोने लगी। फिर डॉक्टरों ने लुम्बोसैक्रल एक्स-रे किया। इस एक्स-रे के जरिए डॉक्टर को पीठ के निचले हिस्से की शारीरिक रचना को देखने में मदद मिली। लेकिन पूंछ के अंदर विसंगतियों या हड्डी संरचनाओं का कोई सबूत नहीं मिला। इसका मतलब ये है कि पूंछ निष्क्रिय थी।  जो समय के साथ शरीर में किसी भी उपयोग को खो चुकी थी।
विज्ञापन


सर्जरी कर डॉक्टरों ने किया कमाल
बच्ची की MRI स्कैन भी किया गया लेकिन वहां भी कोई विसंगति नहीं पाई गई।  फिर डॉक्टरों ने बच्ची को दो महीने के लिए अपनी निगरानी में रख लिया। दो महीने के बाद फिर से टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में यह पाया गया कि बच्ची सामान्य नवजात की तरह ही व्यवहार कर रही थी। जब डॉक्टर संतुष्ट हो गए कि उम्र के हिसाब से पर्याप्त वजन और वृद्धि हुई है तो पूछ की संरचना की लंबाई में 0.8 सेमी बढ़ गई थी। त्वचा के घावों का कोई सबूत नहीं होने के कारण, पूंछ को हटाने और लिम्बर्ग प्लास्टी द्वारा क्षेत्र का पुनर्निमाण का निर्णय लिया गया। पूंछ हटाने के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई और कोई जटिलता नहीं बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed