फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The forest fire is largely controlled, the vegetables being dropped for the animals

ऑस्ट्रेलिया: जंगलों की आग पर काफी हद तक काबू, सूचीबद्ध होगी विलुप्त प्रजाति की आबादी

Tue, 14 Jan 2020 03:29 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jan 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
The forest fire is largely controlled, the vegetables being dropped for the animals
ऑस्ट्रेलिया में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि सोमवार को उस पर काफी हद तक काबू पाया गया। यहां बारिश होने की संभावना है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि जंगल की आग से बरबाद हुए ग्रामीण इलाकों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


दमकलकर्मियों का कहना है कि न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया प्रांत के जंगलों में लगी आग पर बहुत हद तक काबू पाया जा चुका है। यहां पिछले करीब चार महीने से आग लगी है। न्यू साउथ वेल्स ग्रामीण दमकल सेवा के आयुक्त शेन फिट्जसिमोंस ने सोमवार को इस क्षेत्र का दौरा भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से अब भी जल रहे हैं लेकिन आग बुझाने के प्रयास अब सफल होते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस आग ने ग्रेटर लंदन के भी तीन गुना बड़े करीब आठ लाख हेक्टेयर इलाके को जलाया है। इस आग में जंगल के कई जानवर और विलुप्त प्राणी जलकर भस्म हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जानवरों के लिए सब्जी गिराईं

जंगल में फंसे भूखे जानवरों के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए फल और सब्जियां गिराए जा रहे हैं। जंगल की आग में सबसे अधिक नुकसान जानवरों और विभिन्न पक्षियों की प्रजाति को हुआ है। पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आग पर काबू पाने के साथ ही हमारी प्राथमिकता है कि हम अधिक से अधिक संख्या में जानवरों, पक्षियों और वन्य प्रजातियों को भी बचा सकें।

न्यूजीलैंड में ज्वालमुखी विस्फोट में मरने वालों की संख्या हुई 20

न्यूजीलैंड के व्हाइट द्वीप में पिछले वर्ष दिसंबर में ज्वालामुखी विस्फोट में बुरी तरह घायल हुए एक व्यक्ति की रविवार रात मौत हो जाने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है।  पुलिस ने सोमवार को बयान कर यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, व्हाइट आइलैंड पर 9 दिसंबर को हुए विस्फोट में पॉल ब्राउन और उनकी दो बेटियों को बचाया गया था। 21 वर्षीय क्रिस्टल ब्राउन 23 दिसंबर को घायल हो गए थे। इस हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

सूचीबद्ध होगी विलुप्त प्रजाति की आबादी

ऑस्ट्रेलिया में ऊंचे पेड़ों पर रहने वाले खूबसूरत जीव कोआला को विलुप्त होने वाली प्रजाति घोषित किया जा सकता है। इसका एलान सोमवार को स्वयं देश के पर्यावरण मंत्री ने किया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से बड़ी संख्या में कोआला मारे गए और उनके रहने के 30 फीसद स्थान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। वहीं सरकार ने बुशफायर में मारे गए लोगों के लिए 70 करोड़ डॉलर की सहायता देने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed