{"_id":"662d0e80cc79f122a409db7f","slug":"the-cambodian-prime-minister-says-20-soldiers-killed-in-an-explosion-at-a-military-base-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cambodia: कंबोडिया में सैन्य अड्डे पर विस्फोट, 20 सैनिक मारे गए; कई सैनिकों के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Cambodia: कंबोडिया में सैन्य अड्डे पर विस्फोट, 20 सैनिक मारे गए; कई सैनिकों के घायल होने की खबर
Sat, 27 Apr 2024 08:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:11 PM IST
सार
Cambodia: कंबोडिया में कम्पोंग स्पू प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर विस्फोट में 20 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पीएम हुन मैनेट ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंबोडिया में एक सैन्य अड्डे पर विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 20 सैनिक मारे गए हैं। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मैनेट द्वारा यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
कम्पोंग स्पू प्रांत में सैन्य अड्डे पर विस्फोट
प्रधानमंत्री मैनेट सोशल मीडिया पर बताया कि शनिवार दोपहर कंबोडिया के पश्चिम में एक सैन्य अड्डे पर गोला बारूद विस्फोट में बीस सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। घायल सैनिकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीएम मैनेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि उन्हें कम्पोंग स्पू प्रांत में सैन्य बेस पर विस्फोट की खबर मिली। अभी यह स्पष्ट नहीं पाया है कि विस्फोट का कारण क्या है। पीएम मैनेट ने मृतक सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।