फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The bushfires are horrendous, but expect cyclones, floods and heatwaves too

आग के बाद ऑस्ट्रेलिया पर चक्रवाती तूफान ‘ब्लेक’ का संकट, अलर्ट जारी

Tue, 07 Jan 2020 02:11 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 07 Jan 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
The bushfires are horrendous, but expect cyclones, floods and heatwaves too
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग (फाइल फोटो)

आग से झुलस रहे ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य प्रांत पर नई मुसीबत ने दस्तक दे दी है। दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पश्चिमी तट पर तूफान ‘ब्लेक’ का पूर्वानुमान जताया है। संभावना है कि इस तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि यह विनाशकारी तूफान टाउन ऑफ ब्रूम के लिए बेहद खतरनाक साबित होगी। यह साइक्लोन कैटेगरी 1 के तहत रखा गया है। उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ब्लेक’ 75 किलोमीटर (47) प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ श्रेणी एक का तूफान बन गया है।
विज्ञापन


आशंका है कि मंगलवार सुबह तक यह तूफान और मजबूत हो जाएगा। यह ऐसे इलाके से गुजरेगा जहां 14,000 लोग रहते हैं। इसके अलावा तूफान के साथ भारी बारिश और बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान ब्यूरो ने निवासियों को चक्रवाती मौसम के लिए तैयार रहने का अलर्ट जारी किया है। विभाग वे प्राथमिक चिकित्सा किट, मशाल, पोर्टेबल रेडियो, अतिरिक्त बैटरी, भोजन और पानी सहित एक आपातकालीन किट का बंदोबस्त करने की चेतावनी दी है।

आग पर नहीं होगा कोई असर

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तूफान का बुशफायर  आग पर कोई असर नहीं होगा। बता दें कि बुशफायर की इस आग में अब तक लाखों जंगली जानवर झुलस गए हैं।

पीड़ितों के लिए मॉरिसन देंगे 2 अरब डॉलर की मदद 

ऑस्ट्रेलिया के जंगल की झाड़ियों में लगी आग में कई लोगों की जान जाने के बाद अब प्रभावित समुदाय की मदद के लिए दो अरब डॉलर का की धनराशि देंगे। मॉरिसन ने इस संकट के बाद लोगों को अपनी आजीविका के पुनर्निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए दो वर्षों में दो अरब डॉलर हजार लाख से अतिरिक्त राशि की सहायता देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed