{"_id":"5eca63df8ebc3e90941e5473","slug":"the-art-of-living-in-new-york-received-laudatory-mentions-for-covid-service-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः न्यूयार्क में आर्ट ऑफ लिविंग को सेवा कार्यों के लिए प्रशंसात्मक उल्लेख प्राप्त हुआ ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनाः न्यूयार्क में आर्ट ऑफ लिविंग को सेवा कार्यों के लिए प्रशंसात्मक उल्लेख प्राप्त हुआ
Sun, 24 May 2020 05:39 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
art of living
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के अमेरिकी अध्याय को न्यूयार्क के प्रमुख अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए समय पर सहायता प्रदान करने के लिए मान्यता प्राप्त हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस के सदस्य, थाॅमस आर सुओजी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र के अंश में शामिल है कि न्यूयॉर्क के तीसरे कांग्रेसी जिले के घटकों की ओर से, हमारे फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए धन्यवाद, आपने हमारे समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
सेवा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत,आर्ट ऑफ लिविंग ने प्रतिष्ठित अस्पतालों,जिनमें सैंट फ्रांसिस हॉस्पिटल, लॉन्ग आयलैंड,न्यूयॉर्क,किंग्स ब्रुक जूइश,ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क,किंग्स काउंटी/सनी डाउन स्टेट हॉस्पिटल,
विज्ञापन
न्यूयॉर्क एवम् वुड हल हॉस्पिटल,ब्रुकलिन,न्यूयॉर्क को 81,000 पीपीई किट दान में दिए।
साईटेशन आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षक,रुचिका लाल ने स्वीकार किए। न्यूयॉर्क के ट्राई स्टेट एरिया,न्यूजर्सी, पेनिसिल्वनिया और कैलिफोर्निया में पीपीई किट दान करना एक लगातार चलने वाला अभियान है।