फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The abduction of three employees in Nigeria worries China, will send its security experts

चीन परेशान :नाइजीरिया में तीन कर्मचारियों के अपहरण ने ड्रैगन को चिंता में डाला, भेजेगा अपने सुरक्षा विशेषज्ञ 

Sat, 08 Jan 2022 10:10 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 08 Jan 2022 10:10 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से चार लोगों को मुक्त करा लिया गया था। इस दौरान कई घायल हो गए।

विज्ञापन
The abduction of three employees in Nigeria worries China, will send its security experts
चीन की चिंता - फोटो : Social media

विस्तार

नाइजीरिया में अपने कर्मचारियों के अपहरण से चीन को बेहद चिंतित कर दिया है। उन्हें मुक्त कराने में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए चीन अपने सुरक्षा विशेषज्ञ भेज रहा है। मध्य नाइजीरिया की एक बांध परियोजना में कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था और तीन चीनी कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था। हमले में दो नाइजीरियाई कर्मचारी मारे भी गए थे।

विज्ञापन


दो स्थानीय कर्मचारी भी मारे गए
नाइजीरिया में चीन के राजदूत क्यूई जियानचुन ने इस घटना को लेकर चिंता जताई और कहा कि उनकी सरकार देश में बढ़ती हिंसा और चीनी कर्मचारियों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर बेहद चिंतित है। चीनी कर्मचारियों का अपहरण ऐसे समय पर हुआ है जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है। चीनी और नाइजीरियाई कर्मचारी ट्रांसमिशन टावर लगाने का कार्य कर रहे थे तभी कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें दो स्थानीय कर्मचारी मारे गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से चार लोगों को मुक्त करा लिया गया था। इस दौरान कई घायल हो गए। वॉयस आफ अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। पुलिस और खुफिया अधिकारी अपहृत चीनी कर्मचारियों को मुक्त कराने के प्रयास में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed