{"_id":"574fea874f1c1b43661094a2","slug":"the-10-longest-railway-tunnels-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की दस बड़ी रेलवे सुरंगों में भारत की एक भी नहीं, देखें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया की दस बड़ी रेलवे सुरंगों में भारत की एक भी नहीं, देखें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल की मशक्कत के बाद स्विटजरलैंड ने दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग 'गोटहार्ड' बनाई है। 57 किलोमीटर लंबी ये दोहरी सुरंग दुनिया की सबसे गहरी सुरंग भी है। ये धरातल से 2.3 किलोमीटर नीचे है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। सुरंग बनाते वक्त 2.8 करोड़ टन पत्थर निकाले गए। आंकड़ों के मुताबिक सुरंग के निर्माण के दौरान नौ मजदूरों की मौत भी हुई। बताया जा रहा है कि सुरंग का निर्माण तय समय और बजट में हुआ है।
विज्ञापन
ये सुरंग रेलवे लिंक नीदरलैंड्स के रोटरडैम और इटली के गेनोआ को जोड़ेगी। खास तौर पर रेलवेवे के जरिए माल ढुलाई के लिए इस सुरंग का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
स्विटजरलैंड की सुरंग अपनी लंबाई और खासियतों की वजह से बेशक अजूबा है। इसके उलट भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क जरूर है। लेकिन सुरंग के मामले में दूर-दूर तक भारत का नाम नहीं आता। फिलहाल देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग 'पीर पंजाल' हिमालय की रेंज में जम्मू-कश्मीर में बनी है। ये 11 किलोमीटर लंबी है। सुरंग के समानांतर ही 3 मीटर चौड़ी सड़क भी बनाई गयी है। ताकि मेंटिनेंस का काम किया जा सके और आपातकाल स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा दुनिया की नौ और बड़ी सुंरगों की फेहरिस्त देख लेते हैं। 53.9 किमी लंबी जापान की 'सेइकन रेलवे' सुरंग दूसरे नंबर पर है।
फ्रांस और ब्रिटेन को जोड़ने वाली 'चैनल' सुरंग 50.5 किलोमीटर लंबी है और तीसरे बड़ी सुंरग कही जाती है।
स्विटजरलैंड की ही 'लोत्चबर्ग बेस' सुरंग बरनेस एल्प्स में बनी हैं। इसकी लंबाई 34.5 किलोमीटर है। साल 2007 में बनकर तैयार हुई ये सुरंग चौथी सबसे बड़ी सुरंग है।
पांचवे नंबर पर 'न्यू गुआनजियाओ' है। सुरंग साल 2014 में शुरू हुई। ये सुरंग चीन के किंघाई से तिब्बत को जोड़ती है। ये सुरंग 32.645 किलोमीटर लंबी है।
छठें नंबर पर स्पेन का आता है 'ग्वादररामा' सुरंग 28.4 किलोमीटर लंबी है। सुरंग साल 2007 में बनकर तैयार हुई थी।
चीन के शांक्जी में बनी 'ताइहांग' दोहरी सुरंग है। सातवीं सबसे बड़ी सुरंग है। दोनों की लंबाई में मामूली फर्क है। एक 27.848 किलोमीटर लंबी तो दूसरी 27.839 किलोमीटर लंबी है।
जापान के हक्कोदा पर्वतों से होकर गुजरी 'हक्कोदा' सुरंग आठवीं सबसे लंबी सुरंग है। सुंरग की लंबाई 26.5 किलोमीटर लंबी है। ये सुरंग साल 2010 में बनकर तैयार हुई थी।
नौवें नंबर पर भी जापान की ही 'इवाते इचिनोहे' सुरंग है। 25.8 किलोमीटर लंबी ये सुरंग साल 2002 में शुरू की गई थी।
और दसवें नंबर पर ऑस्ट्रिया के विएना की 'लैनजर/विएनरवाल्ड' सुरंग है। इसकी लंबाई 23.844 किलोमीटर है। इसे साल 2012 में बनाया गया था।
स्टोरी सोर्स- विकिपीडिया