फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand Train accident cargo train collided with bus at crossing many killed and several injured

Thailand: थाईलैंड में भीषण हादसा, मालगाड़ी ने क्रॉसिंग पर बस को मारी टक्कर; आठ की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Sat, 16 May 2026 04:08 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, बैंकॉक
पीटीआई, बैंकॉक Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 16 May 2026 04:08 PM IST
सार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की कतार में खड़ी एक सार्वजनिक बस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Thailand Train accident cargo train collided with bus at crossing many killed and several injured
थाईलैंड में भीषण दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। बैंकॉक में रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने एक सार्वजनिक बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। थाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर बाद मध्य क्षेत्र में एक हवाई अड्डे के रेल लिंक स्टेशन के पास हुई।
विज्ञापन


मालगाड़ी ने रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बस को मारी टक्कर
शहर की आपातकालीन सेवाओं के एरावन मेडिकल सेंटर ने बताया कि कम से कम आठ लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए। दुर्घटना के वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की एक कतार रुकी हुई थी, तभी एक मालगाड़ी ने सामने खड़ी एक नारंगी रंग की बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: उधार के पैसों से घी पीने की तैयारी, आईएमएफ के फंड से रक्षा बजट में बढ़ोतरी करेगा पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी के साथ घिसटती गईं कई गाड़ियां
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लगने से पहले कई गाड़ियां भी पटरियों पर घिसटती चली गईं। टक्कर के बाद कई मोटरसाइकिलें और उन पर सवार लोग भी सड़क पर गिर पड़े। बाद में बनाए गए वीडियो में आग पर काबू पाने के बाद बचावकर्मियों का एक समूह जली हुई बस के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया। 

राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया गया था। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं, अब हादसे की वजह जानने के लिए अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बहुत भीषण था। मालगाड़ी से टक्कर के बाद बस से किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिल पाया था।

ये भी पढ़ें: US-Iran Tensions: डोनाल्ड ट्रंप की हत्या पर ₹558 करोड़ का इनाम, ईरानी संसद में पेश किया जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed