फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand pm prayut chan o cha won vote of confidence in parliament

थाईलैंड में प्रधानमंत्री ने जीता विश्वास मत, पीएम प्रयुत के समर्थन में पड़े 272 वोट

Sun, 21 Feb 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बैंकॉक।
एजेंसी, बैंकॉक। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Thailand pm prayut chan o cha won vote of confidence in parliament
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा - फोटो : twitter

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा ने शनिवार को संसद में विश्वासमत जीत लिया है। विपक्ष का आरोप था कि सरकार अर्थव्यवस्था को सही तरीके से संभाल नहीं पाई और कोविड-19 टीकाकरण में गड़बड़ी हुई। प्रधानमंत्री के अलावा नौ अन्य मंत्री भी विश्वासमत जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


जुलाई 2019 में सत्ता में आने के बाद से यह दूसरी बार है जब प्रयुत के नेतृत्व वाली सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। पिछले साल फरवरी में प्रयुत और पांच अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने निचले सदन में आसानी से विश्वासमत जीता था।
विज्ञापन


विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में प्रयुत सरकार द्वारा पुलिस को खुली छूट देने और सोशल मीडिया पर सरकार के आलोचकों की आवाज दबाने के लिए साइबर यूनिट की स्थापना समेत अन्य शिकायतों को लेकर आलोचना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम पर सबसे गंभीर आरोप यह लगे थे कि उन्होंने विरोध से बचने के लिए राजशाही का इस्तेमाल कर समाज में विभाजन की खाई बढ़ाई। प्रयुत के समर्थन में 272 सांसदों ने वोट किया जबकि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 206 सदस्यों ने ही मतदान किया और तीन सदस्य अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed