फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Texas: The grand stadium was constructed in Houston in the name of those who brought cricket to America

टेक्सास : अमेरिका में क्रिकेट लाने वालों के नाम ह्यूस्टन में भव्य स्टेडियम का किया गया निर्माण

Tue, 28 Sep 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 01:17 AM IST
सार

अमेरिका में क्रिकेट लाने में टेक्सास प्रांत स्थित गैर लाभकारी संगठन इंडिया हाउस ह्यूस्टन का बड़ा योगदान है। स्टेडियम का नाम डॉक्टर दुर्गा और सुशीला अग्रवाल को समर्पित किया है। डॉक्टर दुर्गा अग्रवाल पाइपिंग टेक्नॉलॉजी एंड प्रोडक्ट्स के संस्थापक और सीईओ हैं।
 

विज्ञापन
Texas: The grand stadium was constructed in Houston in the name of those who brought cricket to America
इंडिया हाउस ह्यूस्टन - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास प्रांत स्थित गैर लाभकारी संगठन इंडिया हाउस ह्यूस्टन ने अपने भव्य स्टेडियम का नाम डॉक्टर दुर्गा और सुशीला अग्रवाल को समर्पित किया है। उन्होंने भारतीय अमेरिकियों के खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए इसकी स्थापना में अहम भूमिका निभाई। अग्रवाल ने समुदाय के लिए अपने उदार दान से स्टेडियम के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन


टेक्सास प्रांत में डॉ. दुर्गा और सुशीला अग्रवाल को किया गया समर्पित
डॉक्टर दुर्गा अग्रवाल पाइपिंग टेक्नॉलॉजी एंड प्रोडक्ट्स के संस्थापक और सीईओ हैं। वह इंडिया हाउस के संस्थापक सदस्य और मौजूदा न्यासी भी हैं। अमेरिका में क्रिकेट लाने में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने एक ऐसा केंद्र बनाने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया जो समावेशी था और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देता था।
विज्ञापन


कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए पिछले सप्ताह सौ से अधिक भारतीय अमेरिकियों की मौजूदगी में एक फलक का उद्घाटन किया गया। इंडिया हाउस में मुफ्त कोरोना जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन वितरण, कानूनी सहायता, मुफ्त योग, भाषा, कला, फुटबॉल और क्रिकेट कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। अग्रवाल और उनकी पत्नी सुशीला इंडिया हाउस की स्थापना से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने बहुत योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed