{"_id":"666eb6667ab63bca2e06d229","slug":"texas-juneteenth-shooting-leaves-several-dead-multiple-injured-in-round-rock-news-in-hindi-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: टेक्सास में जूनटींथ उत्सव मातम में बदला, दो गुटों में झड़प के दौरान गोली चली; तीन लोगों की मौत और छह घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: टेक्सास में जूनटींथ उत्सव मातम में बदला, दो गुटों में झड़प के दौरान गोली चली; तीन लोगों की मौत और छह घायल
Sun, 16 Jun 2024 03:31 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:31 PM IST
सार
घटना तब घटी, जब जूनटींथ उत्सव के दौरान वेंडर क्षेत्र के पास दो समूह आपस में भिड़ गए। गवाहों ने बताया कि इस झड़प में किसी ने बंदूक निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में टेक्सास के राउंड रॉक में शनिवार की रात को जूनटींथ उत्सव के दौरान गोलीबारी की गई। हमलावर में भीड़ पर गोली चलाई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में दो बच्चे समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर है। राउंड रॉक पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह एक सक्रिय दृश्य है। जांच जारी है। कृपया इस क्षेत्र में जाने से बचें। कानून प्रवर्तन और आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ता मौके पर मौजूद हैं। ऑस्टिन-ट्रैविस काउंटी ईएमएस घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए। ये सभी गंभीर रूप से घायल हैं।"
तीन लोगों की मौत
स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल है। हालांकि, बाद में रिपोर्टों से मालूम चला कि मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। यह घटना तब घटी, जब जूनटींथ उत्सव के दौरान वेंडर क्षेत्र के पास दो समूह आपस में भिड़ गए। गवाहों ने बताया कि इस झड़प में किसी ने बंदूक निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि मिशीगन में रोशेस्टर हिल्स में ऑर्बन के स्प्लैश पैड में गोलीबारी के कुछ ही घंटों बाद यहां फायरिंग हुई। इस घटना में दो बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। हालांकि, बाद में हमलावर मृत पाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि हमलावर अपने वाहन से उतरने के बाद ही गोलीबारी करने लगा। उसने कई बार अपनी बंदूक में गोली भरी। उसने 28 बार गोली दागी। गोलीबारी के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद के की गई है।