{"_id":"5ff0cf3f8ebc3ecd687a4681","slug":"texas-judge-dismisses-suit-for-reversing-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: टेक्सास के जज ने खारिज किया चुनाव नतीजे पलटने संबंधी वाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: टेक्सास के जज ने खारिज किया चुनाव नतीजे पलटने संबंधी वाद
Sun, 03 Jan 2021 01:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
टेक्सास के संघीय न्यायाधीश जेरेमी केरनोडल ने रिपब्लिकन पार्टी के एक सदस्य लुई गोमर्ट की ओर से दायर वाद को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
इस वाद का मकसद उपराष्ट्रपति माइक पेंस को देश के भीतर हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की शक्ति देना है। बता दें कि 3 नवंबर को अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
वाद में अदालत से 1887 के उस कानून को रद्द करने का आग्रह किया गया था, जो यह बताता है कि कांग्रेस किस प्रकार से मतगणना करेगी। इसमें यह जोर दिया गया था कि उपराष्ट्रपति अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करके और स्वविवेक से इस बात का निर्णय ले सकते हैं कि किस प्रांत के लिए किस इलेक्टोरल वोट की गिनती करनी है।
विज्ञापन
अमेरिका में अब बुधवार को सीनेट के अध्यक्ष के रूप में पेंस की देखरेख में सत्र आयोजित होगा और व्हाइट हाउस की दौड़ में विजेता के नाम की औपचारिक घोषणा होगी। इससे पहले इलेक्टोरल कॉलेज ने पहले ही बाइडन की जीत पर मुहर लगा दी है और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव नतीजों को पलटने के कई कानूनी प्रयास नाकाम साबित हुए हैं।