फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Texas: Angry restaurant customer throws steaming soup in manager face, shocking video goes viral

Texas: गुस्साई महिला ने रेस्टोरेंट मैनेजर के चेहरे पर फेंका गर्म सूप, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

Thu, 11 Nov 2021 11:44 AM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Nov 2021 11:44 AM IST
सार

restaurant customer throws steaming soup in manager face: गुस्साई महिला ने रेस्टोरेंट की मैनेजर पर गर्म सूप फेंक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Texas: Angry restaurant customer throws steaming soup in manager face, shocking video goes viral
गुस्साई महिला ने मैनेजर पर फेंका गर्म सूप - फोटो : social media

विस्तार

टेक्सास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक गुस्साई महिला ने रेस्टोरेंट की मैनेजर पर गर्म सूप फेंक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने सोल डी जलिस्को नाम के एक  रेस्टोरेंट में फोन किया और सूप के बारे में शिकायत की। इसके बाद महिला गुस्सा होकर रेस्टोरेंट आ गई और मैनेजर से बहस करने लगी।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान आया गुस्सा
बातचीत के दौरान महिला को इतना गुस्सा आ गया कि उसने मैनेजर पर गर्म सूप फेंक दिया और तुरंत ही मौके से भाग गई। सूप फेंकने वाली महिला ने मैनेजर के सामने आरोप लगाया कि सूप इतना गर्म था कि उस पर रखा प्लास्टिक का ढक्कन पिघल रहा था। इस पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने माफी मांगी और उसे पेसै वापस करने की भी पेशकश की। मगर वो सूप फेंककर रेस्टोरेंट से चली गईं। इस घटना के बाद महिला को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मैनेजर ने पुलिस को दी इस घटना की सूचना
रेस्टोरेंट की मैनेजर की पहचान जेनेल ब्रोलैंड के तौर पर हुई है। हालांकि, मैनेजर ने बताया कि सौभाग्य से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ब्रोलैंड ने घटना की सूचना मंदिर पुलिस को दी है। उसके पास महिला की कार की तस्वीरें भी हैं जो अन्य ग्राहकों द्वारा ली गई थीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed