फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   terry gou foxconn founder will run taiwan president election 2024 know about him why he is in news

Terry Gou: फॉक्सकॉन के संस्थापक टैरी गोउ लड़ेंगे ताइवान के राष्ट्रपति का चुनाव, जानिए क्यों है उनकी इतनी चर्चा

Mon, 28 Aug 2023 10:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Aug 2023 10:16 AM IST
सार

टैरी गोउ, ताइवान के अरबपति बिजनेसमैन हैं, जो दिग्गज तकनीकी कंपनी फॉक्सकॉन के संस्थापक और सीईओ हैं। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो एप्पल की सप्लायर कंपनी है। 

विज्ञापन
terry gou foxconn founder will run taiwan president election 2024 know about him why he is in news
टैरी गोउ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज तकनीकी कंपनी फॉक्सकॉन के संस्थापक टैरी गोउ ने 2024 में ताइवान के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का एलान किया है। गोउ लंबे समय से देश के शीर्ष पद पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि पूर्व में भी गोउ ताइवान के राष्ट्रपति पद का चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गोउ इस बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे और ताइवान का राष्ट्रपति बनने के लिए गोउ को  2,90,000 मतदाताओं के हस्ताक्षरों की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि ताइवान में अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। टैरी गोउ के अलावा मौजूदा उप-राष्ट्रपति लाई-चिंग-ते भी ताइवान के राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हैं। लाई चिंग ते ताइवान की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य हैं और फिलहाल सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं टैरी गोउ
टैरी गोउ, ताइवान के अरबपति बिजनेसमैन हैं, जो दिग्गज तकनीकी कंपनी फॉक्सकॉन के संस्थापक और सीईओ हैं। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो एप्पल की सप्लायर कंपनी है। इस कंपनी में सात लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 में टैरी गोउ ने फॉक्सकॉन से इस्तीफा देकर ताइवान की राजनीतिक पार्टी कूमिंतांग की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद टैरी गोउ ने ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमायी लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद टैरी गोउ ने साल 2019 में कूमिंतांग पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। 

साल 2020 में ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव लड़ते समय टैरी गोउ ने कहा था कि उन्हें समुद्र की देवी ने सपने में आकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का आदेश दिया था। गोउ ने कहा था कि समुद्र की देवी के निर्देश पर ही वह चुनाव लड़ रहे हैं। 


टैरी गोउ की राह आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि ताइवान पब्लिक ऑपिनियन फाउंडेशन ने 20 जुलाई को एक पोल जारी किया है, जिसके मुताबिक आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए गोउ को 15 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है। वहीं मौजूदा उप-राष्ट्रपति लाई को 33.9 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। ताइवान पीपल्स पार्टी के को वेन जे को 20 प्रतिशत और एक अन्य उम्मीदवार होउ को 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। साफ है कि अभी टैरी गोउ रेस में बुरी तरह पिछड़ रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed