{"_id":"5db183c18ebc3e93c02b207b","slug":"terrorists-want-to-attack-on-indian-high-commission-in-sri-lanka-says-in-report-of-the-easter-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: बम धमाकों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भारतीय उच्चायोग भी निशाना बनाना चाहते थे आतंकवादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: बम धमाकों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भारतीय उच्चायोग भी निशाना बनाना चाहते थे आतंकवादी
Thu, 24 Oct 2019 04:28 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 24 Oct 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में 21 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा ईस्टर के दिन तीन चर्च और पांच होटलों में किए गए आठ सीरियल बम धमाकों के बारे में जारी की गई एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। श्रीलंका की पार्लियामेंट सिलेक्ट कमेटी (पीएससी) ने बुधवार को धमाकों की जांच रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आतंकियों के निशाने पर भारतीय उच्चायोग भी था लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
पीएससी ने 1649 पेज की जांच रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में लिखा है, एसआईएस को धमाकों की खुफिया जानकारी चार अप्रैल को ही मिल गई थी। लेकिन एजेंसी प्रमुख इसे ठीक से डील नहीं कर सके। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों तक जानकारी शेयर करने में देरी की और नतीजतन ईस्टर धमाके हुए।
विज्ञापन
फिदायीन धमाके रोकने में एसआईएस, रक्षा सचिवालय, पुलिस प्रमुख, सेना प्रमुख और अन्य खुफिया एजेंसी प्रमुख सभी नाकाम रहे। इन आठ सीरियल बम धमाकों में 11 भारतीय समेत 277 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
फिदायीन धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक जिहादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) और इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी। भारतीय खुफिया विभाग ने धमाकों के 15 दिन पहले स्टेट इंटेलिजेंस सर्विस (एसआईएस) को अलर्ट भेजा था, इसके बावजूद वे इसे रोकने में असफल रहे।