फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorists attack on a 5 star hotel in Gwadar, Balochistan

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली ग्वादर में पांच सितारा होटल पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी

Sun, 12 May 2019 05:12 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 12 May 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
Terrorists attack on a 5 star hotel in Gwadar, Balochistan
होटल पर्ल कॉन्टिनेंटल - फोटो : एएनआई

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर स्थित एक पांच सितारा होटल पर कुछ सशस्त्र आतंकवादियों ने शनिवार को हमला कर दिया।  वहीं, सेना की मीडिया विंग से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। सुरक्षा गार्ड आतंकियों को होटल में घुसने से रोकने की कोशिश कर रहा था। हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है।

विज्ञापन


डान न्यूज ने ग्वादर थाने के प्रभारी असलम बांगुलजई के हवाले से बताया कि पील कॉन्टिनेंटल होटल में तीन से चार सशस्त्र आतंकवादियों के घुसने के बाद गोलीबारी जारी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बलूचिस्तान के सूचना मंत्री जहूर बुलेदी के हवाले से कहा कि होटल में रुके सभी विदेशी एवं स्थानीय मेहमानों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि नौसैन्य एवं सैन्य कर्मी अभियान संचालित कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘शाम चार बजकर 50 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर हमें सूचना मिली कि पीसी होटल में तीन से चार सशस्त्र व्यक्ति हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


डान न्यूज टीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि फ्रंटियर कोर कर्मियों ने होटल की घेराबंदी कर ली है। होटल में आमतौर पर व्यापार और अवकाश पर आये यात्री रुकते हैं। यह होटल ग्वादर में वेस्ट बे से दक्षिण में फिश हार्बर रोड पर कोह ए बातिल में स्थित है।


18 अप्रैल को अर्द्धसैनिक बलों की वर्दी पहने अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान नौसेना कर्मियों सहित कम से कम 14 यात्रियों को बलूचिस्तान में एक राजमार्ग पर बसों से बाहर निकालकर मार डाला था। 

अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है। चीन सीपेक के तहत बलूचिस्तान में भारी निवेश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed