फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist Killed 20 people in Attack in Eastern Congo

कांगो में आतंकवादियों ने 20 लोगों की हत्या की, संघर्ष बढ़ने के आसार

Tue, 31 Dec 2019 09:02 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, बेनी (डीआर कांगो)
वर्ल्ड डेस्क, बेनी (डीआर कांगो) Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 31 Dec 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Killed 20 people in Attack in Eastern Congo
कांगो पुलिस - फोटो : social media
अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी बेनी क्षेत्र में आतंकवादियों ने 20 लोगों की हत्या कर दी। इससे सेना और आतंकी संगठनों के बीच लड़ाई और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से पड़ोसी देश यूगांडा की इस्लामिक मिलिशिया एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के लड़ाकों ने रविवार को बेनी क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक शहर ओइचा के पश्चिम में स्थित अपेटिना सना पर हमला किया।


बेनी के प्रशासक डोनट किबवाना ने कहा कि एडीएफ ने गत रात अपेटिना-सना पर हमला किया। उन्होंने 18 नागरिकों की हत्या कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने हमले के बाद तलाश अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए जिससे मृतकों की संख्या 20 हो गई है।
विज्ञापन


सेना ने 30 अक्टूबर को मिलिशिया के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद से लेकर अब तक एडीएफ के लड़ाकों ने 200 से अधिक लोगों की हत्याएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed