फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist attacked Pakistan army in Khyber Pakhtunkhwa Kurram

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सेना पर आतंकवादी हमला, कैप्टन समेत 11 जवानों की मौत, कई को किया अगवा

Tue, 13 Jul 2021 07:41 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 07:41 PM IST
सार

इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन समेत 11 जवानों की मौत हो गई है। वहीं इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई जवान अगवा भी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Terrorist attacked Pakistan army in Khyber Pakhtunkhwa Kurram
पाक सेना

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित कुर्रम में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला बोला दिया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन समेत 11 जवानों की मौत हो गई है। वहीं इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई जवान अगवा भी किए गए हैं। इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को जिम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की ओर से खुर्रम इलाके में टीटीपी के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था।  इस दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में ऑपरेशन को लीड कर रहे कैप्टन अब्दुल बासित खान की भी मौत हो गई। बासित पाक फ्रंटियर कॉर्प्स विंग के थाल स्काउट्स में प्रतिनियुक्ति पर थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) का हवाला देते हुए, पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो टीवी ने बताया कि भारी गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए और अभी सेना द्वारा खोज अभियान जारी है। बता दें कि ISPR पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग है।

आईएसपीआर ने अपने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। बता दें कि पाकिस्तान में टीटीपी काफी समय से आतंकी हमलों को अंजाम देता आ रहा है। टीटीपी वही संगठन है जिसके आतंकियों ने पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसबंर 2014 को आर्मी स्कूल पर भी हमला किया था। इस हमले में तकरीबन 200 मासूम बच्चों की जान चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed