फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist attack on police station several killed in Khyber Pakhtunkhwa Pakistan

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार

Mon, 05 Feb 2024 11:33 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 05 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया।

विज्ञापन
Terrorist attack on police station several killed in Khyber Pakhtunkhwa Pakistan
आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं। चुनाव से महज तीन दिन पहले पाकिस्तानी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के शहर दरबार में सोमवार सुबह 30 से ज्यादा हमलावारों ने पुलिस थाने को घेरकर ग्रेनेड और गोलियां बरसाईं। हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हुए हैं।
विज्ञापन


प्रांतीय पुलिस प्रमुख अख्तर हयात ने बताया कि पुलिस और हमलावरों के बीच करीब ढाई घंटे तक मुठभेड़ चली। घटना अलसुबह करीब 3 बजे की है। फिलहाल, हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन, पुलिस और सेना का मानना है कि हमले के पीछे तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान या इससे जुड़े किसी संगठन का हाथ हो सकता है। अख्तर हयात ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तमाम सुरक्षा चिंताओं के बीच पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनावों पर संदेह जताया जा रहा है। 
विज्ञापन


ग्रेनेड और गोलाबारी से हमला
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ,सभी आतंकी फरार हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादी हमले में हो रही वृद्धि
स्थानीय अखबार ने हाल ही में बताया था कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में वृद्धि देखी गई है। इस साल जनवरी में कम से कम 93 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 90 लोग मारे गए और करीब 135 घायल हुए हैं। वहीं 15 व्यक्तियों के अपहरण का मामला भी सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed