{"_id":"67cae2d77f2ec4dba2037b2b","slug":"terrorism-perennial-challenge-to-be-dealt-with-commitment-jaishankar-in-ireland-news-in-hindi-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Ireland Ties: 'आतंकवाद सार्वकालिक चुनौती, इससे प्रतिबद्धता के साथ निपटा जाएगा', आयरलैंड में बोले जयशंकर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Ireland Ties: 'आतंकवाद सार्वकालिक चुनौती, इससे प्रतिबद्धता के साथ निपटा जाएगा', आयरलैंड में बोले जयशंकर
Fri, 07 Mar 2025 05:43 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:43 PM IST
सार
India-Ireland Ties: ब्रिटेन के बाद आयरलैंड के दौरे पर पहुंचे भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद सार्वकालिक चुनौती है, इससे प्रतिबद्धता के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा- संघर्ष आज एक प्रमुख मुद्दा है और भारत का मानना है कि मतभेदों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आयरलैंड के दौरे पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयरलैंड में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन में अपने संबोधन में कहा कि संघर्ष आज एक प्रमुख मुद्दा है और भारत का मानना है कि मतभेदों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए, न कि युद्ध के मैदान में। इस दौरान उन्होंने कई विदेशी नीति मुद्दों पर बात की और 1985 में हुए एयर इंडिया विमान आतंकवादी हमले का जिक्र किया, जिससे भारत और आयरलैंड के बीच आतंकवाद के खिलाफ साझा दृष्टिकोण को उजागर किया। उन्होंने बताया कि आयरलैंड के वेस्ट कॉर्क गांव अहाकिस्ता में उस हमले में मारे गए 329 लोगों की याद में एक स्मारक स्थापित है।
भारत लंबे समय से आतंकवाद का शिकार रहा- जयशंकर
विदेश मंत्री ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि हम संवाद और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालें, चाहे यह कितना भी कठिन क्यों न हो।' उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर भी चर्चा करते हुए कहा कि भारत लंबे समय से आतंकवाद का शिकार रहा है और इसे समाप्त करने के लिए समर्पण और संकल्प की आवश्यकता है। जयशंकर ने भारत की आर्थिक वृद्धि की दर के बारे में बात करते हुए कहा कि देश अगले दशकों में सात फीसदी के आसपास विकास की गति बनाए रखेगा, जिससे भारत और आयरलैंड जैसे मित्र देशों के बीच मजबूत साझेदारी के अवसर बढ़ेंगे।
FTA को लेकर विदेश मंत्री किया दावा
उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही लंबी बातचीत का भी उल्लेख किया, जो अब लगभग 23 वर्षों से चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल के अंत तक इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। भारत और आयरलैंड के बीच मजबूत आर्थिक और शैक्षिक संबंधों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आयरलैंड में लगभग 13,000 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो आयरलैंड के राष्ट्रीय विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भारत और आयरलैंड के ऐतिहासिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अहमियत पर भी जोर दिया और कहा कि दुनिया के बदलते दौर में हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और उसकी पूरी महत्ता को समझने की आवश्यकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन