फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tension increasing after Haniyas murder Hezbollah attacked Israel military base fired 30 rockets

Israel: हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की मौत के बाद बढ़ा तनाव, इस्राइल के सैन्य ठिकाने पर हिजबुल्ला का रॉकेट हमला

Mon, 12 Aug 2024 09:42 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Mon, 12 Aug 2024 09:42 AM IST
सार

हिजबुल्लाह ने इस्राइल के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर रॉकेट दागे। हिजबुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए रॉकेट दागे गए। वहीं इस्राइली रक्षा बलों के मुताबिक रॉकेट खुले क्षेत्र में गिरे। इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Tension increasing after Haniyas murder Hezbollah attacked Israel military base fired 30 rockets
इस्राइल पर दागे रॉकेट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। अब ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल के लेबनान इलाके में सैन्य ठिकाने पर 30 रॉकेट दागे। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से इस्राइल को ईरान की ओर से हमला होने का खतरा है। अब हिजबुल्लाह ने इस्राइल के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर रॉकेट दागे। हिजबुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए रॉकेट दागे गए। वहीं इस्राइली रक्षा बलों के मुताबिक रॉकेट खुले क्षेत्र में गिरे। इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। 
विज्ञापन


वहीं हमले के बाद अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट से बात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल की मदद के लिए दो जहाज और पनडुब्बी को तैनात करने का आदेश दिया गया है। साथ ही अब्राहम लिंकन स्ट्राइक गुप को भी क्षेत्र में तैनाती तेज करने के लिए कहा गया है। इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान इस्राइल के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इस पर अमेरिका ने उसको रक्षा का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दो नेताओं की हुई थी हत्या
गौरतलब है कि बीते दिनों ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। वहीं उससे कुछ घंटे पहले ही बेरूत में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर को ढेर कर दिया गया था। दोनों हत्याओं का आरोप इस्राइल पर लगा। हानिया की तेहरान में हत्या से नाराज ईरान ने इस्राइल पर हमले की धमकी दी है। वहीं दूसरी तरफ हिजबुल्ला भी स्टाइल पर लगातार हमले कर रहा है। ऐसे में आशंका है कि इस्राइल पर ईरान, हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल पर जल्द ही हमला किया जा सकता है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुश्मन देशों को धमकी देते हुए कहा कि जो भी हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed