फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tension between two community members increased after Pashtun youth beaten by mob in balochistan

पाकिस्तान के क्वेटा में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर पश्तून युवक की हत्या के बाद दो सुमदायों के बीच बढ़ा तनाव

Sun, 31 May 2020 11:23 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 31 May 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tension between two community members increased after Pashtun youth beaten by mob in balochistan
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान के क्वेटा प्रांत में एक पश्तून युवक की हत्या के बाद वहां दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ द्वारा पीट-पीटकर युवक की हत्या किए जाने और उसके दो दोस्तों को बुरी तरह घायल करने के मामले में यहां रविवार को प्रदर्शन हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित युवक पश्तून समुदाय से ताल्लुक रखता था जबकि हमला करने का आरोप शिया हजारा समुदाय के लोगों पर है।

विज्ञापन


इस पूरी घटना के बाद बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को तनाव के हालात बने रहे और आंशिक तौर पर बंद रहा। खबरों के मुताबिक हजारा शहर में शुक्रवार रात को नाई की दुकान पर मौजूद युवक बिलाल खान को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसके बाद पश्तून और शिया हजारा समुदाय के बीच तनाव के हालात बन गए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों का कहना है कि पैसे का लेनदेन विवाद का कारण बना जबकि अन्य का आरोप है कि तीनों पश्तून युवक फोन से हजारा समुदाय की महिलाओं की वीडियो बना रहे थे। घटना वाली वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन युवकों को अर्द्धनग्न करके जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा है और लोग दुकान से चिल्लाकर भाग रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने भी कथित तौर पर हमलावरों को आसानी से फरार होने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वेटा में हजारों लोग मृतक का शव लेकर दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बताया जाता है कि दोनों समुदायों के बीच पहले भी तनाव के हालात बनते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed