फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tens of thousands ordered to evacuate as fires tear through Los Angeles area Know all about it

अमेरिका में जंगल की आग से हाहाकार: लॉस एंजिल्स क्षेत्र में हजारों लोगों को आशियाना छोड़ने का आदेश, जानें सबकुछ

Thu, 09 Jan 2025 12:22 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 Jan 2025 12:22 PM IST
सार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में लगी आग बेकाबू हो गई है। इस आग की चपेट में आने से तमाम घर जल गए हैं और वाहनों भी धू-धूकर राख हो गए। हॉलीवुड हिल्स क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tens of thousands ordered to evacuate as fires tear through Los Angeles area Know all about it
लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग - फोटो : एक्स/@YourAnonCentral

विस्तार

अमेरिका के कैलिफॉर्निया के बड़े शहर लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग तेजी से फैल रही है। आग हवाओं की वजह से बेकाबू हो गई है और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी है। इस आग की चपेट में आने से तमाम घर जल गए हैं और वाहन भी धू-धू करके राख हो गए। ये आग कितनी ही भयावह होगी इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को खाली करके चले गए हैं। 

विज्ञापन




प्रशांत तट से लेकर पासाडेना तक हजारों दमकलकर्मी बुधवार को कम से कम तीन अलग-अलग आग की घटनाओं पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स क्षेत्र में फैल रही भीषण आग के कारण दसियोंं हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने का आदेश दिया। अब तक कम से कम पांच लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन



आइए जानते हैं सब कुछ-

  • दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में लगी भयंकर आग विकराल रूप ले चुकी है। आग में आम लोगों के साथ-साथ मशहूर हस्तियों के घर भी जल गए। बिली क्रिस्टल, कैरी एल्वेस, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन सहित कई मशहूर हस्तियों ने अपने घर खो दिए। कैलिफोर्निया के लोग पूरे इलाके में फैली आग से जूझ रहे हैं। यह आग घरों को नष्ट कर रहे हैं, सड़कों को जाम कर रहे हैं।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  • हॉलीवुड अभिनेता बिली क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस का  पैसिफिक पैलिसेड्स पड़ोस में स्थित 45 साल पुराना घर इस आग में जलकर खाक हो गया। वे 1979 से इस घर में रह रहे थे। क्रिस्टल्स ने कहा, 'जेनिस और मैं 1979 से अपने घर में रह रहे हैं। हमने अपने बच्चों और नाती-नातिनों को यहीं पाला है। हमारे घर का हर कोना हमें बहुत प्यारा था। खूबसूरत यादें जिन्हें छीना नहीं जा सकता। बेशक हम दुखी हैं, लेकिन अपने बच्चों और दोस्तों के प्यार से हम इससे उबर जाएंगे।'
     
  • हॉलीवुड हिल्स में लगी भीषण आग के कारण हजारों लोगों को अपने घरों को खाली करने को कहा गया है। हालिया आदेश बुधवार शाम को हॉलीवुड हिल्स में सनसेट फायर नामक आग के कारण लोगों को दिया गया। यह आदेश पश्चिम में लॉरेल कैन्यन बुलेवार्ड के लिए मुल्होलैंड ड्राइव के लिए था। वहीं, आस-पास के क्षेत्रों में अन्य लोगों को छोड़ने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई थी।
     
  • उबर ने सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए मुफ्त सवारी की पेशकश की है। इसके तहत लोग 40 डॉलर तक का मुफ्त सफर कर सकते हैं। यह सेवा विशेष रूप से आग से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों के लिए है।
     
  • राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक आपातकालीन आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत लॉस एंजिल्स काउंटी के प्रभावित क्षेत्रों के लिए संघीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अस्थायी आवास, घर की मरम्मत और अन्य सहायता कार्यक्रम शामिल हैं।

     
  • लॉस एंजिल्स काउंटी के फायर चीफ एंथनी माररोन ने बुधवार दोपहर को बताया कि कई राज्यों से दमकलकर्मी मौके पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 60 टीमें ओरेगन से, 45 वाशिंगटन राज्य से, 15 यूटा, 10 न्यू मैक्सिको और कई टीमें एरिजोना से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed