{"_id":"604d1d2ca7ba7d09ff1292e2","slug":"temporary-residents-offered-for-people-of-myanmar-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य तख्तापलट : अमेरिका में म्यांमार के लोगों को अस्थायी निवास की पेशकश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सैन्य तख्तापलट : अमेरिका में म्यांमार के लोगों को अस्थायी निवास की पेशकश
Sun, 14 Mar 2021 01:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Protest in Myanmar
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने म्यांमार के नागरिकों को अस्थायी रूप से वैध निवास देने की पेशकश की है। बाइडन प्रशासन द्वारा म्यांमार के निवासियों को अस्थायी तौर पर रहने के लिए दी गई अनुमति की पेशकश सिर्फ लोगों के लिए है जो म्यांमार के नागरिक हैं और पहले से ही अमेरिका में रह रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि म्यांमार की सेना देश में हुए सैन्य तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर बल प्रयोग कर रही है। अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री एलेजान्द्रो मयोरकाज ने कहा कि यह अस्थायी संरक्षण अवधि 18 माह की होगी।
विज्ञापन
मयोरकाज ने कहा, सैन्य तख्तापलट ने मानवीय हालात और खराब कर दिए हैं। देश में सहायता और चिकित्सा सामग्री ले जाने वाले विमानों का परिचालन बाधित हुआ है, जिससे देश में आर्थिक संकट आया है और म्यांमार के नागरिकों तथा लंबे समय से अमेरिका में रह रहे लोगों का देश में सुरक्षित वापस लौटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 11 मार्च तक अमेरिका में आए म्यांमार के लोगों को रहने की स्थिति को आगे विस्तार दिया जाएगा।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार और लोगों की मौत
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शनिवार को चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले में तीन जबकि देश के दक्षिण-मध्य में स्थित प्याय कस्बे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। दोनों स्थानों पर लोगों की मौत होने के बारे में सोशल मीडिया पर कई खबरें देखने को मिली हैं। म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ टॉम एंड्रयूज ने कहा था कि विश्वसनीय जानकारी के अनुसार देश के भीतर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक कम से कम 70 लोगों की मौत हो चुकी है।