फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Telangana CM daughter praised Women Reservation Bill in London remembered Dr. Bhim Rao Ambedkar

BRS: लंदन में तेलंगाना सीएम की बेटी ने की महिला आरक्षण बिल की तारीफ, डॉ. भीम राव आंबेडकर को भी किया याद

Sat, 07 Oct 2023 12:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:20 AM IST
सार

लंदन में बीआरएस नेता ने दलित अधिकार कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ. भीम राव आंबेडकर के सिद्धांतों से बहुत प्रेरणा ली है।

विज्ञापन
Telangana CM daughter praised Women Reservation Bill in London remembered Dr. Bhim Rao Ambedkar
कल्वाकुंतला कविता - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत राष्ट्र समिति की नेता कल्वाकुंतला कविता लंदन के दौरे पर हैं। कविता अपनी दो दिनी यात्रा के लिए लंदन पहुंची हैं। कल्वाकुंतल शुक्रवार को उत्तरी लंदन के अंबेडकर संग्रहालय गईं। यहां उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने में उनके वैश्विक प्रभाव ने विशेष रूप से उन्हें प्रभावित किया है। बता दें, कविता तेलंगाना की मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं और विधान परिषद सदस्य हैं।
विज्ञापन


बाबा साहब के जीवन से ली प्रेरणा
लंदन में बीआरएस नेता ने दलित अधिकार कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ. भीम राव आंबेडकर के सिद्धांतों से बहुत प्रेरणा ली है। महिलाओं की वकालत करने में आंबेडकर के वैश्विक प्रभाव ने मेरे पिता को प्रभावित किया था। हमारे पार्टी के नेता केसीआर गारू 14 वर्षों तक सिर्फ आंबेडकर साहब के सिद्धांतों पर आंदोलन किया था।
विज्ञापन


देश की महिलाएं अब कहानी बदलेंगी 
कविता ने भारत की संसद में पारित महिला आरक्षण बिल पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आंबेडकर से प्रभावित होकर ही मैंने महिला क्रांति की वकालत की। बाबा साहब के कारण ही मैंने महिला आरक्षण की वकालत की। हालिया कानून एक स्मारकीय कदम है। कानून के कारण देश की 181 महिलाएं हमारे देश की कहानी बदलने में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगी। डॉ. आंबेडकर ने भारत के लोकतंत्र के ढांचे को आकार दिया है। हम प्रगति का जश्न मना रहे हैं। हम आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं। एमएलसी ने कहा कि तेलंगाना राज्य सचिवालय का नाम उनकी विरासत और दूरदर्शिता के सम्मान में रखा है। तेलंगाना में बाबा साहब की 125वीं जयंती पर हैदराबाद में उनकी 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed