फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Teen Finds Hidden iPhone Taped To american airlines Planes Toilet Seat, FBI Probe start

अमेरिका: विमान के टॉयलेट सीट पर छिपाया गया आईफोन मिला, नाबालिग ने की शिकायत; एफबीआई ने शुरू की जांच

Wed, 20 Sep 2023 06:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Sep 2023 06:42 PM IST
सार

अमेरिका में एक दंपति ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी ने इस महीने की शुरुआत में शार्लोट से बोस्टन जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में बाथरूम के अंदर एक छिपा हुआ कैमरा पाया।

विज्ञापन
Teen Finds Hidden iPhone Taped To american airlines Planes Toilet Seat, FBI Probe start
अमेरिकन एयरलाइंस (सांकेतिक) - फोटो : यूएसए टुडे

विस्तार

अमेरिका में एक दंपति ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी ने इस महीने की शुरुआत में शार्लोट से बोस्टन जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में बाथरूम के अंदर एक छिपा हुआ कैमरा पाया। उनका मानना है कि एक फ्लाइट अटेंडेंट ने इसे बाथरूम लगाया और रिकॉर्ड करने के लिए इसका इस्तेमाल किया। एक अमेरिकी समाचार पत्र की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 2 सितंबर की है जब दंपति की बेटी (14 वर्षीय) कोच में बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट ने उससे संपर्क किया और उससे कहा कि वह इसके बजाय प्रथम श्रेणी बाथरूम का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे ही वह प्रथम श्रेणी के बाथरूम में पहुंची, फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे रोक दिया और कहा कि उसे अपने हाथ धोने के लिए अंदर जाने की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह अंदर गई तो उसने टॉयलेट सीट के ढक्कन के अंदर एक लाल स्टिकर देखा, जिस पर लिखा था- सीट टूटी हुई है। लड़की ने कहा कि उसने शौचालय का इस्तेमाल किया, और बाद में दूसरी नज़र में उसने देखा कि टेप के नीचे एक आईफोन था जिसमें कैमरा लेंस बाहर की ओर था। 
 

विज्ञापन

उसने इसकी एक तस्वीर ली और जब वह अपनी सीट पर वापस आई तो इसे अपने माता-पिता को दिखाया। तस्वीर में एक सेलफोन दिख रहा है, जिस पर फ्लैश के साथ टॉयलेट सीट के ढक्कन के अंदर तक उल्टा टेप किया गया था। चिंतित होकर उसकी मां तुरंत फोन ढूंढने गई लेकिन जब तक वह शौचालय पहुंची तब तक वह इसे निकाल चुका था। 

लड़की के माता-पिता ने बताया कि लड़की के अपनी सीट पर वापस जाने के बाद वही फ्लाइट अटेंडेंट वापस बाथरूम के अंदर चला गया था। लड़की के पिता ने कहा, 'यह दुखद है। हमारे मन में कोई संदेह नहीं है कि उसे (बेटी) उसके द्वारा निशाना बनाया गया था। मेरा मतलब है, जब वह बाथरूम की प्रतीक्षा कर रही थी तो वह उसके पास आया। वह उसे वहां ले गया। उसके वहां से चले जाने के ठीक बाद वह (आरोपी) वहां गया।'
 

दंपति ने कहा कि उनके परिवार ने मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस जांचकर्ताओं के सामने बयान दर्ज कराए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन स्टाफ द्वारा बाथरूम की जांच करने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट को विमान से बाहर निकाल दिया गया।' अमेरिकन एयरलाइंस का कहना है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, जो अब एफबीआई के हाथों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed