फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tedros Adhanom Ghebreyesus says WHO gave emergency use listing to two versions of the Oxford and AstraZeneca vaccine

भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए डब्ल्यूएचओ से मिली हरी झंडी

Tue, 16 Feb 2021 01:18 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 Feb 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tedros Adhanom Ghebreyesus says WHO gave emergency use listing to two versions of the Oxford and AstraZeneca vaccine
Tedros Adhanom Ghebreyesus - फोटो : Twitter

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के दो संस्करणों को आपातकालीन उपयोग के लिए हरी झंडी दी है। इसके साथ ही महामारी से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ की सहायता से दुनियाभर के देशों में लाखों खुराकें पहुंच सकेंगी।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि 'आज डब्ल्यूएचओ ने ऑक्सफोर्ड और  एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के दो संस्करणों को आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल कर दिया है, डब्ल्यूएचओ से हरी झंडी मिलने के बाद इन टीकों को 'कोवाक्स' (COVAX) के माध्यम से विश्व स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।' 
विज्ञापन


टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बताया कि इन टीकों में से एक कोरिया गणराज्य में एसके बायो द्वारा निर्मित है और दूसरा भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया संस्थान द्वारा निर्मित है। डब्ल्यूएचओ द्वारा एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड  के कोविड-19 टीके को हरी झंडी मिलने के साथ ही गरीब देशों में भी इसकी खुराक पहुंचना सुनिश्चित हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed