{"_id":"5e4694f38ebc3ee5c65b21ba","slug":"teamia-becomes-center-of-attraction-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में 'टीमिया' बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में 'टीमिया' बनी आकर्षण का केंद्र
Fri, 14 Feb 2020 11:35 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : sandesh
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक रेस्त्रां में इन दिनों एक रोबोट वेटर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यह अफगानिस्तान में पहली रोबोट वेटर है, जो इस युद्धग्रस्त देश में लोगों को खानपान परोसने के साथ-साथ उसने चेहरों पर मुस्कुराहट भी बिखेर रही है।
विज्ञापन
'टीमिया' नामक इस रोबोट की लंबाई पांच फुट है और यह अभी छोटे-छोटे काम करती है। अफगानिस्तान की दो मुख्य भाषाओं में से एक 'दारी' में बात करती है। इसे ''हैप्पी बर्थडे'' जैसे कुछ वाक्य भी आते हैं।
विज्ञापन
रेस्त्रां के प्रबंधक मोहम्मद रफी शीरजाद ने बताया कि वह इस रोबोट को जापान से लाए हैं। पिछले महीने से ही इसने यहां काम करना शुरु किया है, जिसके बाद से नये ग्राहकों काफी बढ़ गई है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान दक्षिण एशिया का सबसे अशांत क्षेत्र है।
विज्ञापन