फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Team Harris raise record USD 310 million in July for campaign against Trump

US: कमला हैरिस की टीम ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तेज किया अभियान, जुलाई में जुटाए रिकॉर्ड 31 करोड़ डॉलर

Fri, 02 Aug 2024 07:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

US: उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के चुनाव अभियान ने आज घोषणा की कि उनकी टीम पहले ही एक अरब डॉलर से अधिक की धनराशि जुटा चुकी है। यह राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी भी अभियान द्वारा सबसे तेज गति से जुटाई गई राशि है।

विज्ञापन
Team Harris raise record USD 310 million in July for campaign against Trump
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को आम चुनाव के लिए मतदान होना है। इन चुनावों में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और ड्रेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इस बीच, हैरिस के प्रचार अभियान ने जुलाई के महीने में रिकॉर्ड 31 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई। इसकी तुलना में ट्रंप के प्रचार अभियान ने 13.87 करोड़ डॉलर जुटाए। इसके अलावा, उनके  पास 32.7 करोड़ डॉलर की नकद राशि है। 

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने 20 जुलाई को व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हटने का एलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया था। बाद में हैरिस ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी ने अब तक उन्हें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया है। 
विज्ञापन


हैरिस के चुनाव अभियान ने आज घोषणा की कि उनकी टीम पहले ही एक अरब डॉलर से अधिक की धनराशि जुटा चुकी है। यह राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी भी अभियान द्वारा सबसे तेज गति से जुटाई गई राशि है। हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार प्रबंधक जूली शावेज रोड्रिग्ज ने कहा, यह एक ऐसी उम्मीदवार हैं, जो इस नवंबर में इतिहास रचने जा रही हैं। उन्होंने कहा, हमने कुछ ही समय में जो समर्थन देखा है, उससे स्पष्ट होता है कि हैरिस नवंबर में ट्रंप को हराने और काम करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस अगर पांच नवंबर को राष्ट्रपति बाइडन के उत्तराधिकारी के तौर पर चुनी जाती हैं, तो वह इस पद पर पहुंचने वाली न केवल पहली महिला होंगी बल्कि पहली भारतीय-अमेरिकी, पहली एशियाई, पहली अश्वेत महिला और जमैका मूल की पहली शख्स होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed