फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   teacher suspended for showing inappropriate cartoon of Muhammad in class in Britain

ब्रिटेन में विवाद: स्कूल में दिखाया मोहम्मद साहब का अनुचित कार्टून, शिक्षक निलंबित

Fri, 26 Mar 2021 06:49 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Mar 2021 06:49 PM IST
सार

इंग्लैंड के मिडलैंड्स क्षेत्र के एक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा कक्षा में पैगंबर मोहम्मद का ‘अनुचित’ कार्टून दिखाने के मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। हालांकि ब्रिटेन ने शुक्रवार को अभिभावकों की धमकियों और प्रदर्शनों को ‘अस्वीकार्य’ घटना करार दिया।

विज्ञापन
teacher suspended for showing inappropriate cartoon of Muhammad in class in Britain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में वेस्ट यॉर्कशायर के बैट्ले ग्रामर स्कूल में शिक्षक ने एक कक्षा के दौरान यह तस्वीर दिखाई थी, जिसके बाद विद्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया। हालांकि शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और इस मामले में जांच लंबित है। इसको लेकर प्रधानाध्यापक ने ‘बिना शर्त माफी’ मांगी है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 'शिक्षकों को धमकी देने या उन्हें डराने की घटना को कभी भी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। जब कोई मुद्दा सामने आता है तो हम अभिभावकों और विद्यालयों के बीच बातचीत को बढ़ावा देते हैं। हालांकि, धमकी देने और कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू नियमों का उल्लंघन समेत बाकी जो अन्य चीजें हमने देखी हैं, वह स्वीकार्य नहीं है और इसे खत्म किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि विद्यालय अपने पाठ्यक्रम में चुनौतीपूर्ण और विवादास्पद समेत व्यापक मुद्दों, विचारों और सामग्रियों को शामिल करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि उन्हें अलग-अलग विश्वास और मान्यताओं के लोगों के बीच आदर और सहिष्णुता को बढ़ाने के लिए इसे संतुलित करना चाहिए और इस निर्णय में यह भी शामिल होना चाहिए कि कक्षा में किस तरह की सामग्री को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय के दरवाजे पर लोगों की भीड़ द्वारा नारे लगाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वे विद्यालय और स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। यह कार्टून फ्रांस की पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ का माना जा रहा है और इसे सोमवार को धार्मिक अध्ययन कक्षा में विद्यार्थियों को दिखाया गया था। स्थानीय ब्रिटिश मुस्लिम समूह ने भी समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed