फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Teacher had a relationship with 13 year old student, then became the mother of his son; Now police arrested

US: शिक्षिका ने 13 साल के छात्र के साथ बनाए संबंध, फिर बनी उसके बेटे की मां; अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 12:03 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Fri, 17 Jan 2025 12:03 PM IST
सार

चार साल तक शिक्षिका छात्र के साथ रही। इस दौरान उसने 13 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने छात्र के बेटे को भी जन्म दिया। खुलासा तब हुआ जब छात्र के पिता ने एक फेसबुक पोस्ट पर बच्चे और अपने बेटे कुछ समानताएं पाईं। पुलिस ने शिक्षिका को बच्चे के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Teacher had a relationship with 13 year old student, then became the mother of his son; Now police arrested
अमेरिकी पुलिस - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका में प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका की घिनौनी करतूत सामने आई है। शिक्षिका ने 13 साल के अपने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। चार साल तक शिक्षिका छात्र के साथ रही। इस बीच उसने छात्र के बेटे को भी जन्म दिया। खुलासा तब हुआ जब छात्र के पिता ने एक फेसबुक पोस्ट पर बच्चे और अपने बेटे कुछ समानताएं पाईं। पुलिस ने शिक्षिका को बच्चे के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक न्यू जर्सी के एक प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा लॉरा कैरन 2016 से 2020 तक अपने एक छात्र के साथ एक ही घर में रहती थी। इस दौरान उन्होंने छात्र के साथ अनुचित यौन संबंध बनाए। शिक्षिका कैरन छात्र और उसके भाई को पांचवीं कक्षा में पढ़ाती थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस दौरान छात्र के परिवार और शिक्षिका के बीच नजदीकी रिश्ते हो गए। इसके बाद छात्र के पिता ने उसे और उसकी बहन को शिक्षिका कैरन के घर रहने के लिए कहा। इसके बाद 2016 में दोनों स्थायी रूप से शिक्षिका के घर में रहने लगे। इस दौरान छात्र की उम्र महज 11 साल थी। पुलिस ने कहा कि इस दौरान शिक्षिका कैरन ने अपने पूर्व छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती हो गई। कैरन ने 2019 में एक बच्चे को जन्म दिया। जब बच्चा पैदा हुआ तो कैरन की उम्र 28 साल थी। जबकि छात्र की उम्र 13 साल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2024 में छात्र के पिता ने एक फेसबुक पोस्ट में देखा कि कैरन के बच्चे और उसके बेटे में कुछ समानताएं हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की और जांच शुरू की गई। लड़के की बहन ने भी पुलिस को बताया कि उसे याद है कि एक दिन वह अपने भाई के साथ एक ही कमरे में सोने गई थी, लेकिन जब वह उठी तो उसने पाया कि शिक्षिका कैरन उसके भाई के साथ सो रही थी। शिक्षिका ने उसके भाई के साथ तब सोना शुरू किया जब वह 11 साल का था। 

वहीं पीड़ित छात्र ने भी कैरन के साथ यौन संबंध होने और उसके बच्चे का पिता होले की बात स्वीकार की। उसने कहा कि वह शिक्षिका के साथ तब तक संपर्क में रहा जब तक उसके पिता ने फेसबुक पोस्ट में समानताओं की ओर इशारा नहीं किया। शिक्षिका कैरन को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। शिक्षिका पर गंभीर यौन उत्पीड़न और बच्चे के कल्याण को खतरे में डालने का आरोप है। उसे केप मे काउंटी सुधार सुविधा गृह में रखा गया है। यहां उसकी अदालत में पेशी होगी। 


अभियोक्ता जेफरी सदरलैंड ने कहा कि यह गिरफ्तारी हमारे कार्यालय और कानून प्रवर्तन भागीदारों की हमारे समुदाय में बच्चों की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को बताती है। शिक्षकों पर सभी को बहुत अधिक विश्वास होता है और इस मामले में लगाए गए आरोप उस विश्वास का गंभीर उल्लंघन हैं। हम न्याय पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पीड़ित और उसके परिवार को सहायता देंगे। वहीं मिडिल टाउनशिप स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने कैरन को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया है। स्कूल जांच में सहयोग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed