फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   tax and debt will be waived on Four children family in Hungary

हंगरी में परिवार बढ़ाने पर मिलेगा इनाम, चार बच्चों पर माफ होंगे टैक्स और कर्ज

Mon, 11 Feb 2019 10:00 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 11 Feb 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
tax and debt will be waived on Four children family in Hungary

भारत जैसे देशों में जहां आबादी नियंत्रण को लेकर योजनाएं बन रही हैं वहीं हंगरी जैसे देश भी हैं जहां बच्चों की पैदाइश बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। हंगरी के पीएम विक्टर ऑर्बन ने विदेशी अप्रवासी लोगों पर निर्भरता घटाने के लिए अपने देश की जनसंख्या बढ़ाने का तरीका ढूंढ निकाला है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के चार या उससे ज्यादा बच्चे होंगे उन्हें जीवन भर आयकर से छूट के अलावा उनके कर्ज भी माफ किए जाएंगे।

विज्ञापन


हंगरी में दक्षिणपंथी राष्ट्रवादियों के बीच मुस्लिम देशों से आ रहे अप्रवासी नागरिकों का विरोध बढ़ रहा है। जबकि देश की जनसंख्या में हर साल 32 हजार की कमी आ रही है यहां यूरोपीय संघ के मुकाबले महिलाओं के बच्चों की औसत संख्या भी कम है। पीएम ऑर्बन ने कहा कि पश्चिमी देश प्रवासियों को कम आबादी की समस्या के रूप में देखते हैं जबकि हंगरी के लोगों का सोच दूसरा है। 
विज्ञापन


हमें संख्या की नहीं, नागरिकों की जरूरत है और इसके लिए हर खोए बच्चे के लिए एक बच्चे का आना जरूरी है ताकि संख्या ठीक बनी रहे। प्रधानमंत्री ऑर्बन ने अपना संबोधन हंगरी जिंदाबाद और हंगरी के नागरिक जिंदाबाद के नारे के साथ किया। हालांकि इस घोषणा के दौरान बुडापेस्ट में पीएम की नीतियों का विरोध भी हुआ और उनके दफ्तर के आगे हजारों प्रदर्शनकारी इसे वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चे होते ही माफ होगा ऋण

हंगरी में जनसंख्या बढ़ाने के उपायों के रूप में युवा जोड़ों को करीब 26 लाख रुपयेे का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। पीएम ने घोषणा की है कि ऐसे युवा जोड़ों के तीन बच्चे होते ही यह कर्जा माफ हो जाएगा। प्रधानमंत्री ऑर्बन ने देश में जन्मदर बढ़ाने के लिए जब सात सूत्री योजना की घोषणा की तो उन्हें जबरदस्त प्रशंसा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed