फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban will not announce government till August 31 in Afghanistan

अफगानिस्तान: 31 अगस्त तक सरकार की घोषणा नहीं करेगा तालिबान

Sat, 21 Aug 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 Aug 2021 03:22 AM IST
सार

  • समझौते के तहत अमेरिकी सेना की 31 को पूर्ण वापसी के बाद ही कोई दावा करेगा
  • 31 अगस्त के बाद धार्मिक आंदोलन को फिर से चलाया जा सकता है

विज्ञापन
Taliban will not announce government till August 31 in Afghanistan
तालिबान - फोटो : PTI

विस्तार

अफगानिस्तान में अपना कब्जा जमा चुके तालिबान अमेरिकी सेना की 31 अगस्त तक पूर्ण वापसी तक सरकार बनाने का एलान नहीं करेगा। तालिबान से बातचीत की जानकारी रखने वाले अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका से समझौते के तहत 31 को उसके देश छोड़ने के बाद ही तालिबान कोई घोषणा करेगा।

विज्ञापन


यह अधिकारी मीडिया को कोई जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है। इसलिए उन्होंने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि तालिबान के मुख्य वार्ताकार अनस हक्कानी ने अफगानिस्तान के अपदस्थ सरकार के वार्ताकार से कहा था कि तालिबानी समूह का अमेरिका के साथ समझौता हुआ है कि उसकी वापसी की आखिरी तारीख नहीं बीत जाती तब तक वह कोई घोषणा नहीं करेगा।
विज्ञापन


अधिकारी ने हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि तालिबान केवल सरकार के बारे में घोषणा नहीं करेगा या अन्य क्षेत्रों में भी।

वहीं हक्कानी के बयान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है कि 31 अगस्त के बाद धार्मिक आंदोलन को फिर से चलाया जा सकता है। साथ ही अपने वादे के मुताबिक तालिबान क्या अगली सरकार में गैर तालिबानी अधिकारियों को भी शामिल करेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तालिबानी समूह ने हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि अफगान नेशनल डिफेंस और सुरक्षा बलों को लेकर उसका रवैया क्या रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed