{"_id":"5e2224108ebc3e4ae765b6b9","slug":"taliban-will-10-day-ceasefire-with-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के साथ 10 दिन का संघर्ष विराम करेगा तालिबान, जल्द हो सकता है समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के साथ 10 दिन का संघर्ष विराम करेगा तालिबान, जल्द हो सकता है समझौता
Sat, 18 Jan 2020 02:46 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कट्टरपंथी सूत्रों ने कहा है कि यदि दोहा में अफगान बलों के साथ हिंसा में कमी और अफगानिस्तान सरकार के साथ चर्चा में अमेरिकी वार्ताकारों के साथ कोई समझौता होता है तो अमेरिकी सैनिकों के साथ तालिबान 10 दिन के युद्ध विराम लागू करेगा। यानी अगर समझौते की कोई संभावना बनती है तो अफगानिस्तान में 18 साल से जारी संघर्ष के दीर्घकालीन समाधान की उम्मीद बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
कतर की राजधानी दोहा में तालिबान कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान व अमेरिकी वार्ता दलों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को एक शांति समझौते पर दस्तखत करने पर चर्चा की है। प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि यह वार्ता उपयोगी रही है तथा कुछ और दिनों तक जारी रहेगी। बता दें कि अमेरिका हफ्तों से आतंकवादियों को हिंसा में कमी लाने को कह रहा है और यह समझौते के लिए औपचारिक वार्ता फिर से शुरू करने की दिशा में एक शर्त है।
विज्ञापन
तालिबान के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह पेशकश सात या 10 दिनों के लिए युद्धविराम को लेकर है। इससे समझौते का मार्ग प्रशस्त होगा। तालिबान के एक वरिष्ठ कमांडर ने माना कि शूरा (परिषद) ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले दिन संघर्ष विराम पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
जल्द हो सकता है समझौता
तालिबान कमांडर ने कहा कि युद्ध विराम का समझौता होने के बाद तालिबान और अफगानिस्तान सरकार जर्मनी में मुलाकात कर सकते हैं। पहले तालिबान इस वार्ता में अफगानिस्तान सरकार को शामिल करने से मना कर चुका है।
कमांडर के मुताबिक, ‘हमने कुछ मुद्दों के चलते संघर्ष विराम को अस्वीकार कर दिया था। अब हमारी शंकाओं का समाधान किया गया है।’ समझौते पर दस्तखत करने की तारीफ अभी तय नहीं की गई है। लेकिन तालिबान ने कहा कि यह जल्द ही हो जाएगा। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।