फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban Warns Pakistan Shared 1971 India-PAK War Historical Photo, When Pakistan Surrenders to Indian Army

तालिबान ने माना भारतीय फौज का लोहा: पाकिस्तान को दी धमकी, तस्वीर शेयर कर कहा- हमला हुआ तो 1971 जैसा अंजाम होगा

Tue, 03 Jan 2023 09:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Jan 2023 09:03 AM IST
सार

अफगान नेता ने जो तस्वीर साझा कर पाकिस्तान को धमकी दी है, उस 1971 की भारत-पाक जंग के बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे। इस जंग में पाकिस्तान को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था और पाक सेना के 90 हजार सैनिकों ने भारतीय फौज के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन
Taliban Warns Pakistan Shared 1971 India-PAK War Historical Photo, When Pakistan Surrenders to Indian Army
तालिबान ने 1971 जंग की तस्वीर शेयर कर पाकिस्तान को दी धमकी। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह की धमकी के तुरंत बाद तालिबान ने पलटवार किया है। वरिष्ठ तालिबानी नेता व अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री अहमद यासिर ने ट्विटर पर 1971 में भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की एतिहासिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान ने उन पर सैन्य हमला किया तो उसे ऐसी ही शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पाक मंत्री को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते गुरुवार को पाक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने तालिबान को धमकी दी थी। कहा था कि अगर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने उनके देश पर हमले नहीं रोके तो पाकिस्तानी फौज अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी आतंकियों के ठिकानों को खत्म करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि टीटीपी आतंकी पाकिस्तान में हमला करके अफगानिस्तान में छिप जाते हैं, जहां तालिबान सरकार उनका समर्थन करती है। 

विज्ञापन


भूलिए मत...यह अफगानिस्तान है
तालिबान मंत्री ने ट्वीट किया, राणा सनाउल्लाह! बहुत बढ़िया! अफगानिस्तान...सीरिया, पाकिस्तान या तुर्किए नहीं है। यह अफगानिस्तान है। यहां बड़ी-बड़ी हुकूमतों की कब्रगाहें हैं। हम पर सैन्य हमले के बारे में मत सोचिए, अन्यथा भारत के साथ शर्मनाक सैन्य समझौते जैसी स्थिति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


1971 की जंग के बाद पाकिस्तान के हो गए थे दो टुकड़े 
अफगान नेता ने जो तस्वीर साझा कर पाकिस्तान को धमकी दी है, उस 1971 की भारत-पाक जंग के बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे। इस जंग में पाकिस्तान को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था और पाक सेना के 90 हजार सैनिकों ने भारतीय फौज के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसी के बाद बांग्लादेश एक अलग मुल्क बना था। तस्वीर में  पाकिस्तान की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्लाह खान नियाजी ने दस्तखत किए थे। उनके दूसरी तरफ भारत के लेफ्टिनेंसट जनरल जगजीत सिंह अरोढ़ा मौजूद थे। 


तालिबान विदेश मंत्रालय ने भी जारी किया बयान 
पाक मंत्री के आरोप के बाद, तालिबान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान उस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। अफगानिस्तान, टीटीपी आतंकियों का पनाहगाह नहीं है। पाकिस्तान को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमें अच्छे से पता है कि हमें अपनी हिफाजत कैसे करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed