{"_id":"5e5d15c68ebc3ec7882613b6","slug":"taliban-to-start-war-against-afghanistan-forces-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से समझौते के बावजूद अफगान बलों के खिलाफ फिर अभियान शुरू करेगा तालिबान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका से समझौते के बावजूद अफगान बलों के खिलाफ फिर अभियान शुरू करेगा तालिबान
Mon, 02 Mar 2020 08:27 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 02 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
दोहा में अमेरिका-तालिबान समझौता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान ने सोमवार को कहा कि वह आंशिक संघर्ष विराम खत्म करने के साथ ही अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ आक्रामक अभियान फिर शुरू करने जा रहा है। इस आंशिक संघर्ष विराम की घोषणा चरमपंथियों और वाशिंगटन के बीच समझौते पर दस्तखत होने से पहले की गई थी।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हिंसा में कटौती अब खत्म हो गई है और हमारा अभियान सामान्य रूप से जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि समझौते (अमेरिका-तालिबान) के मुताबिक, हमारे मुजाहिदीन विदेशी बलों पर हमला नहीं करेंगे लेकिन काबुल के प्रशासन वाले बलों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा।
पूर्वी अफगानिस्तान में विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 11 अन्य घायल : पुलिस
विज्ञापन
वाशिंगटन और तालिबान के बीच शनिवार को ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर होने से पहले आंशिक संघर्ष विराम रहा था।

पूर्वी अफगानिस्तान में फुटबॉल मैच के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। तालिबान के आंशिक संघर्ष विराम संधि खत्म करने की घोषणा के बाद यह विस्फोट हुआ है। पूर्वी खोस्त प्रांत के पुलिस प्रमुख सैयद अहमद बाबाजई ने कहा, ‘‘ फुटबॉल मैच के दौरान मोटरसाइकिल में लगे बम में विस्फोट हो गया। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
वाशिंगटन और तालिबान के बीच शनिवार को ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर होने से पहले आंशिक संघर्ष विराम रहा था।