फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban takes control of Afghanistan Ashraf Ghani Kabul Airport news updates in Hindi

तालिबान का आतंक: चार कार और एक हेलीकॉप्टर में कैश भरकर ले गए थे गनी, काबुल एयरपोर्ट पर गोलीबारी में सात की मौत

Mon, 16 Aug 2021 10:16 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 16 Aug 2021 10:16 PM IST
सार

20 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान का नियंत्रण एक बार फिर हासिल कर लिया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने और तालिबान के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के साथ ही राजधानी काबुल में हालात बेहद गंभीर हो गए। 

विज्ञापन
Taliban takes control of Afghanistan Ashraf Ghani Kabul Airport news updates in Hindi
काबुल में तालिबानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

काबुल में रूस के दूतावास ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रूस की आरआईए न्यूज एजेंसी ने  सोमवार को अपने दूतावास के हवाले से बताया कि गनी देश से भागते समय अपने साथ चार कारें और हेलीकॉप्टर में कैश भरकर ले गए हैं। रकम इतनी ज्यादा थी कि वो जब हेलीकॉप्टर में नहीं आई, तो उसे हैलीपैड पर ही छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले तालिबान ने भी दावा किया था कि उसे काबुल एयरपोर्ट पर काफी कैश मिला है। उधर, अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट पर की गई फायरिंग में सात लोगों की मौत हो गई है। इस बीच भारत से सभी उड़ानें बंद होने के बाद भारतीय नागरिक भी असहाय नजर आ रहे हैं। हालांकि, भारत वायुसेना के विमानों के जरिए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


गनी की लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं
गनी ने रविवार को काबुल छोड़ दिया था। अब तक यह साफ नहीं है कि वो किस हेलीकॉप्टर से भागे और कहां गए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गनी तजाकिस्तान में हैं तो कुछ में कहा गया कि तजाकिस्तान ने उन्हें पनाह देने से इनकार कर दिया है, इसलिए वे अमेरिका चले गए हैं। इससे रविवार रात एक फेसबुक पोस्ट में गनी ने कहा था कि अगर वे काबुल में रुकते तो ज्यादा खून-खराबा हो सकता था, इसलिए उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ना ही बेहतर समझा। उन्होंने तालिबान से अपील की कि वह देश के लोगों के सम्मान की सुरक्षा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल में दूतावास को बंद नहीं करेगा रूस
इससे पहले रूस ने साफ कर दिया कि वो काबुल में अपना दूतावास बंद नहीं करेगा। रूस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि हम तालिबान से संबंध बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसे मान्यता देने में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। काबुल में रूसी दूतावास की प्रवक्ता निकिता आईचेंको ने कहा कि गनी ने काबुल छोड़ दिया है। चार कारों और एक हेलिकॉप्टर में कैश रखा गया था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास यह जानकारी चश्मदीदों के हवाले से आई है।

काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़, गोलीबारी
वहीं, काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो रही है। फिलहाल एयरपोर्ट अमेरिकी सैनिकों के कंट्रोल में है। रॉयटर्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर हुई गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिकी सैनिकों ने काबुल एयरपोर्ट पर दो हथियारबंद लोगों को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने पेंटागन के हवाले से ये रिपोर्ट दी है।


अमेरिका ने तालिबान को मान्यता देने के लिए रखी शर्त
इस बीच खबरें आ रही हैं कि अमेरिका तालिबान सरकार को मान्यता दे सकता है। सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में भविष्य की सरकार को तभी मान्यता देगा, जब वह अपने लोगों के बुनियादी अधिकारों को बनाए रखने और आतंकियों को देश से बाहर रखेगा। डॉन न्यूज के अनुसार ब्लिंकन की यह टिप्पणी उन मीडिया रिपोर्टों पर आई है जिसमें दावा किया गया है कि चीन तालिबान को वैध सरकार के रूप में मान्यता देने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed