{"_id":"611cba4c8ebc3e646d0e02f9","slug":"taliban-shots-fired-for-caries-afghanistans-flag-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: जलालाबाद में चौक पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की कोशिश, तालिबान की गोलीबारी में तीन की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: जलालाबाद में चौक पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की कोशिश, तालिबान की गोलीबारी में तीन की मौत
Wed, 18 Aug 2021 08:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:11 PM IST
सार
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद क्रूरता अपने चरम पर है। तालिबानी बंदूक की नोक पर शांति कायम करना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अफगानी झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे कुछ नागरिकों पर तालिबान के आतंकियों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
सेना की वर्दी में तालिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में वो सब कुछ हो रहा है, जिसकी कल्पना अफगानियों ने तालिबान के राज के बाद की होगी। काबुल पर कब्जा जमाते ही शांति कायम करने, महिलाओं को उनके अधिकार देने जैसी बातें करने वाला तालिबान अपनी असलियत पर उतर आया है। मामला अफगानी राष्ट्रध्वज लेकर प्रदर्शन करने वालों से जुड़ा है।
विज्ञापन
यहां के जलालाबाद शहर में स्थानीय लोगों के एक समूह ने एक चौक पर अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान तालिबानी आतंकियों ने लोगों पर खुलेआम गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की और कई अन्य के घायल होने की खबर है। इस दौरान कुछ पत्रकारों के भी घायल होने की जानकारी मिली है। यह घटना उस चौक पर हुई जहां से पाकिस्तान को मुख्य मार्ग जाता है।
विज्ञापन
#Taliban open fire on a protest caries the Afghan national flag & asking the Taliban to not take down this Flag 🇦🇫, Nangarhar-Surkhroad District #Afganisthan #Afghanistan pic.twitter.com/OcoKEueHTq
विज्ञापन विज्ञापन— Aśvaka - آسواکا News Agency (@AsvakaNews) August 18, 2021
न्यूज एजेंसी अस्वाका के मुताबिक, कुछ अफगानी नागरिक अपना राष्ट्रध्वज लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और अफगानी झंडा न उतारने की मांग कर रहे थे। इसी बीच तालिबानी आतंकियों ने उन पर गोली चला दी। न्यूज एजेंसी ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इसमें कुछ लोग अफगानी झंडा लहरा रहे हैं। लेकिन, थोड़ी देर बात गोलियों की आवाज सुनाई देते ही भगदड़ मच जाती है। घटना नानगरहार प्रांत के सुर्खरोड की बताई जा रही है। गोली चलने के बाद एक बार फिर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
सेना की वर्दी में दिखे तालिबानी
न्यूज एजेंसी अस्वाका की ओर कुछ तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इन तस्वीरों में तालिबानी लड़ाके सेना की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। यह वर्दी तालिबान की पुरानी सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय से संबंधित है। अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया यूजर्स ने तालिबान की वर्दी को लेकर चिंता जाहिर की थी, इसके बाद ही तालिबानी लड़ाके सेना की वर्दी में दिखाई दिए हैं।
महिला गवर्नर को बनाया बंधक
इस घटना से पहले तालिबान क्रूरता की एक और खबर सामने आई थी। इसमें तालिबानी आतंकियों ने बल्ख प्रांत की महिला गवर्नर सलीमा गजारी को बंधन बना लिया था। बताया जा रहा है महिला गवर्नर ने तालिबान के खिलाफ आवाजा उठाई थी। उन्हें कहां और किस हाल में रखा गया है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं तालिबान ने सभी महिला न्यूज एंकरों को भी हटा दिया है।